5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाशिंग मशीन निकली तो खुशी से झूम उठा परिवार

राजस्थान पत्रिका मेगा मानसून ऑफर
2 min read
Google source verification
patrika offer

वाशिंग मशीन निकली तो खुशी से झूम उठा परिवार

बांदीकुई. राजस्थान पत्रिका के मेगा मानसून ऑफर के तहत निकाले गए ड्रा में शहर के सिकंदरा रोड सत्य नगर श्यालावास निवासी गोकुलचंद बैरवा के वाशिंग मशीन निकलने पर परिवार में खुशी छा गई। गत दिवस पत्रिका में प्रकाशित हुए ड्रॉ के नम्बरों से कूपन का मिलान किया तो वाशिंग मशीन निकली तो इसकी जानकारी पत्रिका एजेंट प्रफुल्ल शर्मा द्वारा ग्राहक के घर जाकर बताने पर परिवार खुशी से झूम उठा।

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक गोकुलचंद बैरवा बताया कि वे पत्रिका के 35 वर्ष से नियमित पाठक हैं। प्रतिदिन सुबह पत्रिका पढऩे से देश दुनिया के साथ ही स्थानीय खबरों से अपडेट रहते हैं। पत्रिका में प्रकाशित होने वाले लेख सारगर्भित एवं विषय की महत्वपूर्ण जानकारियों से परिपूर्ण होते हैं। उन्होंने बताया कि जब तक प्रतिदिन पत्रिका नहीं पढ़ते हैं तो ऐसा लगता है जैसे कि दिनचर्या गड़बड़ा गई। उन्होंने बताया कि पत्रिका की खबरों की विश्वसनीयता भी रहती है। सामान्यज्ञान से जुड़ी जानकारी अधिक आने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को भी लाभ मिलता है।

मिला चेक तो हुई खुशी


गीजगढ. सिकराय ब्लॉक के आधा दर्जन से अधिक जनता जल योजना के वर्षों से भटक रहे पम्प चालकों को सिकराय के नए विकास अधिकारी विजय सिंह चौहान की पहल से करीब आठ का माह का बकाया भुगतान व 2012 से 2016 तक का 5 साल का एरियर के लाखों रुपए मिल से जाने से पम्प चालको में खुशी है ।


जानकारी अनुसार अचलपुरा के जनता जल योजना के पम्प चालक सीताराम ने बताया कि कोर्ट के आदेशो के बाद अधिकारियों की अनदेखी के चलते दर्जनों बार विभाग कार्यालयों व अधिकारियों से गुहार करने के बाद भी पम्प चालकों का भुगतान नहीं मिल रहा था। सिकराय के नये विकास अधिकारी को एक बार ही समस्या से अवगत कराने पर ग्राम विकास अधिकारी को पम्प चालकों का शीघ्र भुगतान करने के आदेश देकर आठ का माह का बकाया भुगतान व 6 साल का एरियर के एक लाख पिचानवे हजार आठ सौ आठ रुपए का भुगतान का चेक सिकराय एसडीएम ने पम्प चालक को सौंपा ।इस दौरान सरपंच पंखी देवी, पूर्व सरपंच अंगदराम, विकास अधिकारी विजयसिंह चौहान व सचिव अवधेश गुर्जर भी मौजूद थे।