
महिला की मौत, हत्या का मामला दर्ज
भाण्डारेज. कस्बे में शनिवार को एक महिला की सदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस पर मृतका के पिता ने पुत्री के सुसराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताडना के चलते पाचं जनों के खिलाफ हत्या करने का सदर थाने में मामला दर्ज कराया हैं। सदर थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह ने बताया कि भाण्डारेज भण्डान दरवाजा स्थित कीर्ति देवी गुर्जर (22) पत्नी सरदार गुर्जर की संदिग्ध हालत में मौत होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके पिता सिकंदरा निवासी रामावतार गुर्जर को सुपुर्द कर दिया।
Woman's death, murder case registered
मृतका के पिता ने पुत्री के पति सरदार, ससुर रामकरण, सास मीरा देवी, जेठानी सुमन देवी, जेठ रणजीत के खिलाफ दहेज प्रताडऩा के चलते हत्या करने का मामला दर्ज कराया हैं, वहीं सुसराल पक्ष के लोग इस मामले को आत्महत्या का बता रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान अस्पताल में पीहर व ससुराल पक्ष के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस उपाअधीक्षक अकलेश्वर शर्मा ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
चोरी का खुलासा, आरोपियों ने 21 वारदातें कबूली
रामगढ़ पचवारा (लालसोट). थाना क्षेत्र के सिसोदिया गांव में गत 22 अगस्त को एक छप्परपोश से नकदी व मोबाइल चोरी के मामला का रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सिसोदिया गांव निवासी कालूराम मीना ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि चोर 22 अगस्त को उसके छप्परपोश घर से एक मोबाइल व साढ़े पांच हजार रुपए की नकदी ले गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह कृष्णियां के निर्देश पर थाना प्रभारी अशोक कुमार, हैडकांस्टेल जवान सिंह,कांस्टेबल रामावतार,संतलाल, मनीष व सुनील का दल गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी हेमराज माली निवासी बावला कुआ लालसोट व सचिन माली निवासी कोराका की झूपडिय़ा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अपनी बाइक से दिन में दुकान व मकानों की रैकी करते हुए रात्रि को मौका देख कर घटनाओं को अंजाम देते थे। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपियों ने लालसोट क्षेत्र में खटवा, घाकडय़ा, नगरियावास, घाटा लालसोट, नेहरु कालोनी लालसोट, डिडवाना, अनाज मंडी, माधोपुर रोड़, निर्झरना,मंडावरी बंदा के पास, मंडावरी कस्बा, बगड़ी टोल नांका, श्रीया रोड़ रामगढ,श्यापुरा पेट्रोल पंप बीड़ोली, पीपली पातलवास, सोनड़, मोहम्मदपुरा, कालूवास,बीछ्या व सिसोदिया गांवों में चोरी की 21 वारदातें करना स्वीकार किया है।(नि.प्र.)
Woman's death, murder case registered
Published on:
01 Sept 2019 08:16 am
