script

नारी शक्ति के जज्बे को सलाम, पुरुषों से अधिक किया मतदान

locationदौसाPublished: Dec 09, 2018 08:44:55 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

female voters

नारी शक्ति के जज्बे को सलाम, पुरुषों से अधिक किया मतदान

दौसा. विधानसभा चुनाव में इस बार पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने ज्यादा जोश दिखाया। स्थिति यह रही कि जिलेभर में 10 लाख 81 हजार 8 09 मतदाताओं में से 75.31 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 75.96 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान में भागीदारी निभाई, जबकि पुरुष मतदाताओं की भागीदारी 74.74 प्रतिशत रही। खास बात यह रही कि जिले की पांचों विधानसभा में मतदान में महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा अधिक रहा।

यहां इतनी महिलाओं ने डाले वोट


जिले की महुवा सीट में 69 हजार 210, बांदीकुई में 75 हजार 966, सिकराय में 79 हजार 375, लालसोट में 81 हजार 375 व दौसा में 80 हजार 824 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यहां पुरुषों की अपेक्षा अधिक रहा मतदान


जिले की बांदीकुई विधानसभा सीट सीट पर महिलाओं ने अपने मतों का 78.70 प्रतिशत मतदान किया जबकि पुरुषों ने अपने मतों का 77.31 प्रतिशत मतदान किया। इसी प्रकार महुवा में महिलाओं ने अपने मतों का 74.67 जबकि पुरुषों ने 72.43, सिकराय में महिलाओं ने 71.14 व पुरुषों ने 7.16, लालसोट में महिलाओं ने 77.17 और पुरुषों ने 75.88 व दौसा में महिलाओं ने 78.52 व पुरुषों ने 78.31 प्रतिशत मतदान किया।

यह दौसा विधानसभा का महिला मतदान

यदि बात वोट प्रतिशत की जाए तो महिलाओं का दौसा विधानसभा सीट पर वोट डालने का प्रतिशत 78.52 रहा जबकि पुरुष ने 78.31 प्रतिशत वोट डाले। ऐसे में .21 प्रतिशत अधिक मतदान किया। विधानसभा सीट पर 1 लाख 14 हजार 599 पुरुष मतदाताओं में 89 हजार 739 पुरुष व 1 लाख 2 हजार ड्ड935 महिला मतदाताओं में से 80 हजार 824 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस विधानसभा चुनाव में दौसा जिले की पांचों विधानसभाओं में 18 से 19 वर्ष की उम्र के 42 हजार 435 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं 20 से 25 वर्ष की उम्र के 1 लाख 30 हजार 931 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में 25 वर्ष से कम उम्र के 1 लाख 73 हजार 36 6 युवा मतदाताओं ने लोकतंत्र के उत्सव में मतदान की भागीदारी निभाई। विधानसभावार युवाओं ने जमकर उत्साह दिखाया यह वोट प्रतिशत से झलक रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो