4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान तो महिलाओं ने संभाली कमान

बजरंग मैदान की हालत खराब
2 min read
Google source verification
जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान तो महिलाओं ने संभाली कमान

जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान तो महिलाओं ने संभाली कमान

दौसा. शहर के बीचों-बीच स्थित बजरंग मैदान की हालत इन दिनों खराब है। नगर परिषद का सफाई की ओर ध्यान नहीं है। मैदान की दुर्दशा को लेकर शुक्रवार को समीप की महिलाओं ने मोर्चा संभाला। सरोज जेके, सीमा अग्रवाल, मीनू गुप्ता, हेमा सिंगवाड़ा आदि ने मैदान में स्थित सामुदायिक भवन की सफाई की। पानी से पूरे हॉल की धुलाई की। कचरे को एकत्र कर निस्तारण किया। महिलाओं ने बताया कि पूरे मैदान की हरी घास सूख चुकी है। मैदान में शादी समारोह भी होते हैं, लेकिन उसके बाद कचरा नहीं उठाया जाता। ऐसे में पूरे मैदान में दुर्गंध फैल रही है। देखरेख के अभाव में पेड़-पौधे सूख गए हैं। सुरक्षा के भी बंदोबस्त नहीं है और ना ही कोई मनोरंजन के साधन हैं। वहीं आधा दर्जन युवाओं ने भी गुरुवार रात मैदान में जमा पत्तल-दोने सहित अन्य कचरे को निस्तारण किया। युवाओं का कहना है कि मैदान की नियमित सफाई होनी चाहिए। प्रतिदिन सैकड़ों लोग यहां भ्रमण करने आते हैं, लेकिन इन दिनों दुर्दशा होने से लोग मुंह मोड़ रहे हैं।

गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी
मानपुर. जिला कलक्टर के निर्देश पर विकास अधिकारी राजेश मीना ने सघन अभियान के तहत खेड़ला, पांचोली, मुरलीपुर में विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान खेड़ला में बैठकर बच्चों के साथ खाने का स्वाद लिया। दाल में तेज मिर्च होने पर पोषाहार प्रभारी को आवश्यक सुधार, शौचालय व सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर दिशा निर्देश दिए। पोषाहार की गुणवत्ता को लेकर बालकों से सप्ताह में मिलने वाले भोजन की जानकारी जुटाई। आंगनबाड़ी केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान एक सहायिका
अनुपस्थित मिली। खेड़ला घोट्या का बास में विद्यालय परिसर में फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। पांचोली व मुरलीपुर मे पोषाहार चखा। पांचोली विद्यालय में बनी बालकों के लिए दाल का तडक़ा पसन्द आया। विद्यालय में कक्षा कक्षों मे पढ़ाई का स्तर व गुणवत्ता को लेकर बालकों से सवाल-जवाब किए। एसडीएम ने विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया।

आमजन को मिले योजनाओंं का लाभ-जसकौर
बिलौणा कलां में रात्रि चौपाल आयोजित
लालसोट. बिलौणा कलां ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल हुई। इसमें सांसद जसकौर मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में समय- समय पर आमजन को जानकारी देते हुए उन्हें लाभ भी दिया जाए।
उन्होंने बिलौणा कलां के सर्वांगीण विकास के लिए इसे आदर्श गांव के रूप में चयन किया है।इसके तहत यहां के ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी सभी समस्यों को दूर करना एवं यहां के ग्रामीणों की आर्थिक उन्नति करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले माह से एक दल इस गांव मेें काम करेगा, जो कि यहां की मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी लेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय भवन, मोक्षधाम व बस स्टैण्ड भवन का निर्माण किया जाएगा। खाली पड़े भवन में पृथक्क से बालिका विद्यालय शुरू कराया जाए। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुन निराकरण के लिए संबधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलके बालोत, उपखण्ड अधिकारी जेपी गुर्जर, विकास अधिकारी योगेशकुमार मीना एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण माली आदि मौजूद थे।(नि.प्र)