5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लालसोट में 17 व रामगढ़ पचवारा में 12 पंचायतों में महिलाएं बनेंगी सरपंच

Women will become sarpanch in 17 panchayats in Lalsot & 12 in Pachwara: लॉटरी से किया पंचायतों व वार्डो का आरक्षण
2 min read
Google source verification
लालसोट में 17 व रामगढ़ पचवारा में 12 पंचायतों में महिलाएं बनेंगी सरपंच

लालसोट में 17 व रामगढ़ पचवारा में 12 पंचायतों में महिलाएं बनेंगी सरपंच

लालसोट. पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया के तहत शनिवार को लालसोट पंचायत समिति क्षेत्र की &5 व रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच व वार्ड पंचों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। इसके चलते लालसोट पंचायत समिति क्षेत्र में 17 व रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों में महिलाएं ही सरपंच पद संभालेंगी। लालसोट पंचायत समिति की आरक्षण लॉटरी तहसील कार्यालय में निकाली गई।

Women will become sarpanch in 17 panchayats in Lalsot & 12 in Pachwara

लालसोट एसडीओ जेपी गुर्जर, तहसीलदार बद्रीनारायण मीना, लालसोट सीओ मनराज मीना, नायब तहसीलदार भरोसीलाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कमल मीना, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश मिश्र, प्रेम चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामबिलास खेमावास, चंद्रभान सिंह, सुरज्ञान डोई, रामप्रसाद बगड़ी, सुदीप मिश्रा ईश्वरलाल मीना, रामसिंह मीना, महेश सोनी, एलमचंद जैन आदि मौजूद थे। इसी तरह रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों की लॉटरी उपखंड अधिकारी कार्यालय पर निकाली गई।

इस दौरान उपखंड अधिकारी बृजेंद्र कुमार मीना, तहसीलदार सुधारानी मीना, नायब तहसीलदार धन्नालाल, हजारीलाल आभानेरी, रामोतार अरण्या, विष्णु बीलका, सूरज कटारा, पोखरमल सैनी समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पारदर्शिता के लिए दोनों जगहों पर ही बालकों से लाटरी निकलवाई गई। सबसे पहले एससी उसके बाद एसटी, ओबीसी व सामान्य वर्ग की लॉटरी निकाली गई। इसके बाद ग्राम पंचायतों के वार्डों की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया को लेकर सुबह से ही उत्सुकता का दौर बना रहा। (नि.प्र.)

लालसोट पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पद लॉटरी


अनुसूचित जन जाति:- झापदा,सवांसा, कांकरिया, बगड़ी
अनुसूचित जनजाति (महिला) :- रतनपुरा, महाराजपुरा, तलावगांव, लालपुरा
अनुसूचित जाति :- होदायली, शिवसिंहपुरा, महारिया, पट्टी किशोरपुरा
अनुसूचित जाति (महिला ):- दौलतपुरा, श्रीरामपुरा,खेडला खुर्द, डिडवाना
सामान्य :- श्यामपुरा कलां, निर्झरना, चांदसेन, खटवा, बिलौणा खुर्द, किशोरपुरा, मंडावरी, टोडाठेकला, इंदावा
सामान्य (महिला) :- चौण्डियावास, देवली, श्रीमा, बिलौणा कलां, सूरतपुरा, खेमावास, राजौली,डिगो, खटूंबर
ओबीसी: मिर्जापुरा

रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पद लॉटरी


अनुसूचित जन जाति:-अमराबाद, बीड़ोली, राहुवास
अनुसूचित जन जाति (महिला) :- जगनेर तुर्कान, रालावास, गोपालपुरा
अनुसूचित जाति :- सोनड़, कुशलपुरा, पालुंदा
अनुसूचित जाति (महिला) :- गांगल्यावास, कालूवास
सामान्य :-बिदरखा, बीछ्या, रामगढ़ पचवारा, सलेमपुरा, कोलीवाड़ा, ढोलावास
सामान्य (महिला):- हेमल्यावाला, निजामपुरा, डूंगरपुर, डोब, नयावास, कल्लावास
ओबीसी (महिला):- भांवता

Women will become sarpanch in 17 panchayats in Lalsot & 12 in Pachwara