4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता-पायलट

कांग्रेस की ओर से मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम
2 min read
Google source verification
congress

चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता-पायलट

बांदीकुई. कांग्रेस की ओर से शहर के सिकंदरा रोड पर मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि पांच माह बाद विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में कार्यकर्ता अभी से कमर कसकर तैयारियों में जुट जाएं। इसमें अब पांचों विधायक भाजपा के होने के बाद भी मुख्यमंत्री की कलम दौसा के विकास के नाम से रुक जाती हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी जिले को बजट देने में डरते हैं, लेकिन इसके लिए हम सब जिम्मेदार हैं।


समारोह को दौसा प्रभारी महेश जोशी, पूर्व सांसद मूलचंद मीणा, प्रदेश महासचिव गजराज खटाना, मुरारीलाल मीणा, जिला प्रमुख गीता खटाना, नगरपालिका चेयरमैन लक्ष्मी जायसवाल, प्रधान सीमा मीणा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामनिवास गोयल, संयोजक पूरणमल शर्मा, राकेश पारीक, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रेणू कटारिया, पूर्व जिला प्रमुख विनोद शर्मा, प्रदेश सचिव हरीश यादव, विधायक घनश्याम महर, जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड, ममता भूपेश, पं.अम्किेश्वर शर्मा, रमाकांत बसवा, श्यामसुंदर व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष तेजसिंह सिहर्रा, शक्तिसिंह राजावत एवं जयसिंह बैरवा ने भी विचार व्यक्त किए


इस मौके पर आईटी सैल जिला संयोजक नरेन्द्र बैंसला, पालिका उपाध्यक्ष मनोज पटेल, दिलीप माल, सियाराम रलावता, चतरसिंह बासड़ा, नगर अध्यक्ष रामकिशन बैरवा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


लालसोट. पीसीसी चीफ सचिन पायलट का गुरुवार अपराह्न दौसा से बौंली जाते समय क्षेत्र में जगह जगह स्वागत किया गया। नयावास गांव में क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करने पर उप जिला प्रमुख सीताराम मीना, ब्लाक अध्यक्ष रामवतार शर्मा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र पांखला, सोनू बिनोरी, राकेश जोशी एवं शंभूलाल सैनी समेत कई जनों ने स्वागत किया। डिडवाना बाईस मील पर नाथूलाल पटेल, पंचायत समिति सदस्य मालूसिंह, उप प्रधान किशनलाल मीना, राधामोहन मिश्रा समेत कई जनों ने स्वागत किया।

लालसोट शहर में बड़ाया धर्मशाला के पास पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना, प्रधान रामकली मीना, रामबिलाश खेमावास, दिनेश मिश्रा, घनश्याम शर्मा, सुदीप मिश्रा, महेश सोनी, ब्रजमोहन शर्मा, सुरज्ञान डोई, अंंशुल सोनी, प्रद्युम्न सिंह, अभिषेक जोशी, पदमचंद जैन, विनोद मीना, मदन पेंटर, रामफूल सैनी, रोहित पंसारी एवं बंटी लुहार आदि ने स्वागत किया। इसी तरह बड़ाया धर्मशाला पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पायलेट का स्वागत किया। इसके अलावा डंूंगरपुर, सलेमपुरा, राहुवास समेत कई गांवों में भी पायलट का स्वागत किया गया। (नि.प्र.)

हम सब एक हैं का दिया संदेश
बांदीकुई. प्रदेशाध्यक्ष पायलट व सह प्रभारी देवेन्द्र यादव ने पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी, प्रदेश महासचिव जीआर खटाना एवं मुरारीलाल मीणा को बुलाकर एक दूसरे का मंच पर हाथ पकड़कर हम सब एक हैं के लिए मिलकर चुनाव लड़कर कांग्रेस को मजबूती देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देने में अभी से जुट जाए। कांगे्रस जिसको भी प्रत्याशी बनाए।