4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाजपेयी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए किया यज्ञ

बालाजी मंदिर में यज्ञ किया
2 min read
Google source verification
Yajna for improving Vajpayee's health

वाजपेयी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए किया यज्ञ

बांदीकुई. युवा जागृति मंच कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य में सुधार की कामना के लिए गुरुवार को भाण्डेड़ा रोड स्थित बालाजी मंदिर में यज्ञ किया। मंच के सह संयोजक जीतू श्यालावास ने बताया कि वाजपेयी की कई दिनों से तबीयत बिगड़ी हुई है। ऐसे में यज्ञ में आहुतियां देकर ईश्वर से उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रार्थना की गई। देवराज बासड़ा ने बताया कि वाजपेयी युवाओं के प्रेरणा स्त्रौत रहे हैं। इसके बाद पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए। इस मौके पर जेपी धपावन, समुन्द्र भाण्डेड़ा, नीरू दडग़स, भूपेन्द्र भाण्डेड़ा एवं महेन्द्र गुर्जर ने भी यज्ञ में आहुतियां दी। (नि.सं.)

शिविर में समस्या सुन दिए समाधान के निर्देश
गुढ़लिया-अरनिया. ग्राम पंचायत गुढ़लिया के अटल सेवा केन्द्र पर गुरुवार को न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित हुआ। इसमें उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा, बसवा तहसीलदार पिंकी गुर्जर व गुढ़लिया सरपंच सोनिका शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुन मौके पर ही समाधान कराया। लोगों ने शिविर में खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र लोगों के नाम जुड़वाने, बिजली-पानी से जुडी समस्याओं से अवगत कराया। शिविर में 21 नामांतकरण शुद्धि, 588 सीमा ज्ञान, 5 तकास्मा किए। इस मौके पर गिरदावर रमेशचंद शर्मा, विनोद गुप्ता, पंचायत प्रसार अधिकारी मानजी मीणा, ग्राम विकास अधिकारी सियाराम शर्मा, पटवारी रमाकांत शर्मा, कनिष्ठ सहायक प्रीति शर्मा व बीना शर्मा भी उपस्थित थे।

आदेश के बाद भी नहीं हट रहा है अतिक्रमण
दौसा. सिकराय उपखण्ड के गांवड़ी में न्यायालय के आदेश के बाद भी चरागाह भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। एक जने ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष मामले की हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने सिकराय तहसीलदार को आदेश भी दे दिए, लेकिन अभी तक 142 बीघा चरागाह से अतिक्रमण हटा नहीं है। इस मामले में उसने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप कर इस भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

अवधविहारी महुवा अध्यक्ष
महुवा .राष्टीय ब्राह्मण महासंघ भारत इकाई दौसा की बैठक गुरुवार को तहसील रोड स्थित परशुराम धर्मशाला पर आयोजित हुई। इसमें महुवा कार्यकारणी का विस्तार किया गया। इस दौरान जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने महुवा अध्यक्ष पद पर अवधविहारी शर्मा,उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट तारेश शर्मा, सरक्षंक दुर्गालाल शर्मा मनोनीत किया। कार्यकारिणी में योगेन्द्र शर्मा, गोर्वधन शर्मा, शिवलहरी शर्मा, राहुल, ज्ञानप्रकाश व प्रमोद कुमार को शामिल किया गया। इस दौरान दौसा अध्यक्ष शिवदत्त जैमनी,नवीन तिवाडी,श्यामसुन्दर शर्मा व पवन कुमार शर्मा मौजूद थे।