5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आग में जिंदा जला युवक, पत्नी भी झुलसी, पांच छप्पर जलकर हुए राख

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
lalsot aag news

आग में जिंदा जला युवक, पत्नी भी झुलसी, पांच छप्पर जलकर हुए राख

लालसोट. जहां बुधवार को हर कोई होली का त्योहार मनाने की खुशियों में डूबा हुआ था, वही दूसरी ओर रामगढ़ पचवारा क्षेत्र के नौरगंपुरा गांव की तलाई वाली ढाणी में एक परिवार पर पलक झपकते ही विधाता का कहर टूटा कि हर कोई दहल उठा। होली के दिन आग लगने की घटना में एक युवक जिंदा जलकर मर गया। इसके अलावा उसके पांच छप्पर भी जलकर राख होने से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान भी हो गया, आग में कई जानवर भी झुलस गए। आग लगने की यह घटना कमलेश मीना के यहां हुई।

अज्ञात कारणों से लगी आग में उसके चार छप्पर जलने लगे। आग के दौरान कमलेश मीना (35) एक छप्पर के भीतर सो रहा था। अचानक आग लगने से छप्पर ध्वस्त हो कर उस पर गिर पड़ा।जिससे वह आग की लपटों से बाहर निकलने में नाकाम रहा और मौके पर जिंदा जलकर मर गया। अपने पति कमलेश को आग की लपटों से उसकी पत्नी पाना देवी ने बचाने का भरकस प्रयास भी किया लेकिन वह भी झुलस गई, लेकिन अपने सुहाग को सुरक्षित बाहर निकालने में नाकाम रही।

आग पर आस पास के ग्रामीणों ने भी काबू पाने का भरकस प्रयास किया लेकिन आग में तेजी होने के कारण ग्रामीण भी आग बुझाने में नाकाम रहे। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर रामगढ़ पचवारा नायब तहसीलदार सुधा मीना व ग्राम पंचायत के सरपंच रामधन मीना ने पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि आग मेेंं कमलेश मीना के चार छप्परों में रखा अनाज, चारा, बिस्तर, बर्तन समेत करीब डेढ लाख रुपए के सभी सामान जलकर राख हो गया।(नि.प्र.)


बेसहारा हुआ परिवार


नौरगंपुरा गांव की तलाई वाली ढाणी निवासी कमलेश मीना का परिवार आग के बाद पूरी तरह बेसहारा हो गया है, आग में परिवार के मुखिया कमलेश मीना की मौत होने व सभी घरेलू सामान जल कर राख होने के बाद उसकी पत्नी व चार छोटे बालकों के जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। दूसरी ओर रामगढ़ पचवारा एसडीएम श्वेता यादव ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और मुआवजे के लिए प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है। (नि.प्र.