5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्ट्रेट में घुसने को लेकर युवा कांग्रेसियों की पुलिस से तनातनी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
youth congress

कलक्ट्रेट में घुसने को लेकर युवा कांग्रेसियों की पुलिस से तनातनी

दौसा. युवा कांग्रेस कमेटी लोकसभा क्षेत्र दौसा के बैनर तले सैकड़ों युवाओं ने भारत बचाओ जन आंदोलन के तहत रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाने के दौरान प्रवेश को लेकर कार्यकर्ताओं व पुलिस बल में तनातनी हुई। पुलिस ने मामूली बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को हटाया।


सुबह चौधरी धर्मशाला में युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित सभा में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शहजाद खान ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। युवाओं के हितों पर कुठाराघात किया है। देश तंगहाली व बेरोजगारी से जूझ रहा है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। खान ने युवाओं से आगामी चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया।


प्रदेश कांग्रेस सचिव कमल मीना ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। जनता ने अब कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा शासन में सरेआम संविधान की ध"िायां उड़ाई जा रही है। युवाओं को रोजगार की जगह लाठी मिल रही है। जाति-धर्म के नाम पर राजनीति कर बरगलाया जा रहा है।


कलक्टर को सांैपा ज्ञापन


चौधरी धर्मशाला से गांधी तिराहा, आगरा रोड होते हुए युवा वाहन रैली के माध्यम से जिला कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान जमकर नारे लगाए। जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चतरसिंह बासड़ा, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सदस्य हरिमोहन आजाद, प्रधान दीनदयाल बैरवा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल गुर्जर, पार्षद सत्यप्रकाश मीना, मेघराम नांदरी, विक्रम मंडावर, डॉ. शिव शमा्र, रणवीर पांचोली, दुर्गाशंकर उदाला, पुनीत तांबी, लालाराम धाकड़, सियाराम रलावता, भवानी जौपाड़ा, नादान मीना, करतार माल, नितेश शर्मा, डालूराम मीना, बृजमोहन शर्मा, योगेन्द्र सैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


भारी पुलिस जाब्ता तैनात


युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। रैली स्थल से लेकर कलक्ट्रेट तक पुलिसकर्मीसाथ रहे। तीन-चार थानों से जाब्ता लगाया गया। कलक्ट्रेट पर बेरिकेडिंग की गई तथा गेट पर भी भारी जाब्ता तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को कलक्ट्रेट में नहीं जाने दिया। इस दौरान काफी गरमा-गरमी भी हुई।