
युवकों से मारपीट, तैनात रहा पुलिस बल
दौसा. शहर के देशवाली मोहल्ले में शुक्रवार रात दो युवकों से मारपीट के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। सीओ दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। इसके चलते शनिवार को शांति बनी रही।
Youths assaulted, Dausa police force deployed
कोतवाली थाने के कार्यवाहक प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि मारपीट के चलते खटीकान मोहल्ला निवासी मनीष सामरिया व विजेन्द्र सामरिया घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में उपचार कराया गया। इस संबंध में मनीष ने मामला दर्ज कराया कि वह रात को अपनी मीट शॉप से घर लौट रहा था। रास्ते में एक दुकान पर छाछ लेने रुका तो वहां खड़े अज्जू, साजन, मज्जू, नासिर, असरफ, सैफली, शहनवाज, मोईन, आसिम, शाहिल व 8-10 अन्य लडक़े खड़े थे।
उन्होंने शराब व मीट के लिए पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए लात-घूंसों, पत्थर व डण्डों आदि से मारना शुरू कर दिया। बचाने के लिए मौसी का लडक़ा विजेन्द्र आया तो उससे भी मारपीट की। अज्जू ने पत्थर से सिर पर वार किया। इसके बाद आरोपी पीडि़त की जेब से 16 हजार 500 रुपए, मोबाइल व चांदी की चैन लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
Youths assaulted, Dausa police force deployed
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
दौसा. कोतवाली थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में एक वर्ष से फरार आरोपी को साइबर सेल की सहायता से पकडऩे में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने बताया कि फरवरी 2020 में उम्मेदसिंह गुर्जर निवासी सवाईभोज नगर आगरा रोड ने मामला दर्ज कराया था कि उमेश कुमार सिंघल, गंगालाल व सुरज्ञान गुर्जर ने द्वितीय श्रेणी अध्यापक की सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने खुद के कई रिश्तेदार राज्य के बड़े अफसर होने का झांसा दिया था। नौकरी नहीं लगने पर राशि नहीं लौटाने पर ठगी का खुलासा हुआ। इस मामले में फरार चल रहे उमेश कुमार को साइबर सेल की सहायता से धोलेरा गुजरात से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय ने 26 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं।
Published on:
13 Mar 2021 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
