9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपेरों के काले कारनामों का पर्दाफाश: 3 गिरफ्तार, बंद घरों को निशाना बनाकर करते थे लूटपाट

उत्तराखंड पुलिस ने लूटपाट करने वाले सपेरों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 3 शातिर सपेरों को गिरफ्तार (Snake charmers arrested) करके जेल भेज दिया है।

2 min read
Google source verification
Snake charmers arrested

लूटपाट करने वाले सपेरे गिरफ्तार (Image: Patrika)

हल्दौनी और नैनीताल पुलिस ने लूटपाट करने वाले गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी सपेरे हैं और मौका पाकर लोगों का कीमती और नकदी चोरी कर लेते थे। ये तीनों सपेरे हरिद्वार के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप (21), गुरविंदर (20) और रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु (21) हरिद्वार की सपेरा बस्ती इलाके के गांव घोसीपुरा के रहने वाले हैं।

आरोपियों को पास से चोरी का सामान बरामद

नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने लूटपाट गैंग का पर्दाफाश किया है। SSP ने बताया कि 5 मई 2026 को वादी मनोज कुमार जोशी ने पुलिस को तहरीर दी थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 1 मई 2026 को वह किसी काम से कोटाबाग गया गया। मनोज, नैनीताल के हरिपुर मोतिया इलाके में स्थित अपने घर वापस लौटा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। घर पहुंचने पर मनोज को पता चला कि उसके घर से सोना-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। फरियादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी का मामल बरामद करके उसके स्वामी को सौंप दिया है।

दूसरे फरियादी का भी माल बरामद

नैनीताल ने बताया कि मुखानी थाने में 8 मई को लक्ष्मण सिंह ने तहरीर दी थी। लक्ष्मण सिंह के मुताबिक, 30 अप्रैल को 2026 को अज्ञात चोरों ने उनके घर में चैनल व दरवाजे का लॉक तोड़कर 4,000 रुपए, घड़ी, हेलमेट व पायल चोरी हो गई थी। फरियादी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का सामान बरामद करके लक्ष्मण सिंह को सौंप दिया है।

स्पेशल टीम ने किया मामले का खुलासा

SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई थी। स्पेशल टीम में शामिल कोतवाली हल्द्वानी एवं मुखानी की संयुक्त गठित टीम ने आसपास के CCTV फुटेज को चेक किए। CCTV से आरोपियों का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे तीनों हरिद्वार में रहते हैं और सपेरे हैं। वे तीनों नैनीताल घूमने आये थे, वापसी में हल्द्वानी टीपी नगर क्षेत्र में होटल में रूके थे। इसी दौरान उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पकड़े गए तीनों शातिरों के पास से करीब 25 लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग