22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: 5वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, एक पत्रकार समेत 6 की हालत गंभीर, सामने आया वीडियो

ऋषिकेश में लिफ्ट हादसा (Lift Accident in Rishikesh) हुआ है। इस हादसे में हरियाणा के फरीदाबाद से आए 6 पर्यटक घायल (Six Tourist Injured) हुए हैं। सभी घायलों का ऋषिकेश एम्स (Rishikesh AIIMS) में इलाज चल रहा है।

2 min read
Google source verification
Symbolic AI image

सांकेतिक AI इमेज

Lift Accident: उत्तराखंड के एक होटल में बड़ा हादसा हुआ है। ऋषिकेश में वीरभद्र रोड पर स्थित होटल 'टस्क' में एक लिफ्ट 5वीं मंजिल से अचानक नीचे गिर गई। इस हादसे में 6 पर्यटक घायल हुए है। घायलों में एक पत्रकार भी शामिल है। लिफ्ट हादसे में घायल सभी लोगों को गंभीर हालत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश (Rishikesh AIIMS) में भर्ती कराया गया है।

रेस्टोरेंट से लौटते वक्त हुआ हादसा

यह घटना गुरुवार देर रात की है। अब इसका वीडिया सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के फरीदाबाद से 25-30 दोस्तों का एक ग्रुप हरिद्वार, ऋषिकेश और नैनीताल घूमने के लिए आया था। ये सभी लोग होटल 'टस्क' में ठहरे थे। ग्रुप के सभी सदस्य रात में होटल की 5वीं मंजिल पर स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे।

खाना खाने के बाद मनोज सूर्यवंशी, वरुण कुमार, रूपेश, चेतन समेत 5-6 लोग लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे लिफ्ट में सवार हुए, अचानक लिफ्ट का संतुलन बिगड़ गया और वह बिना रुके पांचवीं मंजिल से सीधे ग्राउंड फ्लोर पर धड़ाम से गिर गई।

हादसे में पर्यटकों के पैर टूटे, कई जगह अंदरूनी चोट लगी

हादसे में चेतन के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया, जबकि मनोज सूर्यवंशी, वरुण कुमार, रूपेश और अन्य घायलों को हाथों व शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों ने होटल प्रबंधन पर लिफ्ट की मेंटेनेंस में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही AIIMS पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था कर सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

AIIMS चौकी प्रभारी देवेंद्र पंवार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। लिफ्ट हादसे के असली कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा पर्यटक सीजन में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़ा कर रहा है। स्थानीय प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, हालांकि चेतन की चोटें गंभीर हैं।