3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Woman Brutal Murder: ‘बॉडी का हाथ कटा था, आंतें बाहर निकली थीं’, घर से टहलने निकली महिला की निर्मम हत्या, रोंगटे खड़े कर देगी यह वारदात

Haldwani Crime News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में लापता महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम हत्या और हादसे के एंगल से जांच कर रही है। जानिए पूरा मामला...

2 min read
Google source verification
Haldwani Crime News, Uttarakhand news

हल्दौनी में महिला की निर्मम हत्या (फोटो- पत्रिका)

UttarakhandHaldwani News:उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां टहलने के लिए घर से निकली महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। महिला का एक हाथ कटा हुआ था और पेट फटने से आंतें बाहर आ गई थीं। शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय सुनीता के रूप में हुई है, वह मंगलवार शाम से लापता थी।

रात भर घर नहीं लौटी महिला, सुबह मिली लाश

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली सुनीता फिलहाल बेरीपड़ाव के गोलागेट इलाके में रह रही थी। मृतक महिला के बेटे अरुण ने बताया कि उसकी मां मंगलवार शाम करीब 7 बजे टहलने के लिए घर से निकली थी। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। रात भर खोजने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। आज यानी बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सरकारी फार्म के पास एक महिला का शव पड़ा है।

मैंने देखा मां आंतें बाहर निकली थीं

शव मिलने की सूचना पर महिला का बेटा अरुण भागते हुए मौके पर पहुंचा। अरुण ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त अपनी मां सुनीता के रूप में की। अरुण ने बताया कि उसकी मां का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। उनका एक हाथ कटा हुआ था, आंतें बाहर निकली हुई थीं और दोनों पैर बुरी तरह से टेढ़े हो गए थे। चेहरा भी हल्का टेढ़ा था और पूरे शरीर पर गहरी चोटों के निशान साफ नजर आ रहे थे। मां की इस हालत को देखकर बच्चों में कोहराम मच गया।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम सबूत

घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन राणा और हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन नाथ गोस्वामी तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की गंभीर हालत और घटनास्थल पर जुटी भारी भीड़ को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से कई अहम सबूत इकट्ठा किए हैं। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

हत्या या हादसा हर एंगल से हो रही जांच

महिला की हत्या के मामले को पुलिस बहुत पेचीदा मानकर चल रही है। शुरुआती पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि महिला नशे की आदी थी, जिसकी वजह से वह अक्सर सुनसान इलाकों की तरफ चली जाती थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। बेटे अरुण ने किसी बड़े हादसे की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अपनी तफ्तीश आगे बढ़ा रही है। फिलहाल, पुलिस को पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार है।