19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Jharkhand / Deoghar / एनआरसी पर सर्वानन्द सोनोवाल ने चुप्पी साधी

एनआरसी पर सर्वानन्द सोनोवाल ने चुप्पी साधी

दुमका हवाईअड्डे पर उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवघर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 22 Sep 2018, 9:03 PM IST

ASSAM CM

ASSAM CM

(रांची): असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल एकदिवसीय दौरे पर शनिवार को झारखंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एनआरसी पर पूछे गये सवाल पर चुप्पी साध ली। झारखंड के देवघर स्थित अनुकूलचंद ठाकुर आश्रम में सत्संग में हिस्सा लेने के लिए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल शनिवार को पहले दुमका हवाईअड्डा पहुंचे,जहां मंत्री लुईस मरांडी और जिले के उपायुक्त मुकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल समेत अन्य अधिकारियों ने उनकी अगुवाई की। दुमका हवाईअड्डे पर उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दुमका एयरपोर्ट पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने सर्बानंद सोनोवाल से एनआरसी के मुद्दे पर सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने इस बारे में बात करने से इंकार कर दिया और दुमका एयरपोर्ट से सीधे देवघर के लिए रवाना हो गए।


दुमका से सड़क मार्ग से देवघर स्थित सत्संग आश्रम पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए। बाद में असम के मुख्यमंत्री ने देवघर स्थित बाबा मंदिर के गर्भ गृह पहुंचकर पवित्र द्वादस ज्यातिर्लिंग का जलाभिषेक किया और मत्था टेककर मंगलकामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल ने कहा कि असम राज्य के लिए सुख-शान्ति और वहां के लोगों के खुशहाली की कामना बाबा बैद्यनाथ से की। इस मौके पर मंत्री कृषि एवं गन्ना विकास रणधीर सिंह, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित थे।


असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल देवघर आगमन को जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा के .ष्टिकोण से सत्संग आश्रम व इसके आस-पास एवं सड़क मार्ग में पड़ने वाले सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षकर्मियों को तैनात किया गया था। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए आवश्यक कदम उठाये गये थे।

यह भी पढे: मौसमः देशभर में बरस रहे बदरा, उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

यह भी पढे:VIDEO: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने हमारे पीएम को चोर कहा, अब मोदी बताएं कि यह सच है या झूठ: राहुल गांधी