भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय सिंह भोक्ता 20 सितंबर की रात से ही लापता थे। मृतक के भाई सुबोध कुमार भोक्ता ने बताया कि करमा पूजा के दिन रात दो बजे तक वे झूमर खेलते नअर आये। इस दौरान उन्होंने शराब भी पी रखी थी। अचानक गायब हो गये। 21 सितंबर को पूरे दिन परिजन उनकी खोजबीन में जुटे रहे। घर नहीं लौटने से चिंतित परिजनों ने स्थानीय थाने को भी सूचना दी। आज सुबह नावाडीह बरवा गड़वा स्थित एक जर्जर कुएं में किसी ने उनका शव देखा। फिर इसकी सूचना ग्रामीणों की मदद से उन्हें मिली। मृतक के परिजनों ने आशंका जतायी है कि विनय सिंह भोक्ता की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। हालांकि किस कारण से और किन लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया, इस संबंध में परिजन कुछ भी बताने में असमर्थ है।