आईजी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 5.43 लाख रुपये नकद, 1664 सिम कार्ड, 1283 मोबाइल फोन, 135 एटीएम कार्ड, 20 दोपहिया वाहन, 8 चारपहिया वाहन, 19 लैपटॉप, 37 बैंक पासबुक, 24 बैंक चेकबुक, 3 स्वाइप मशीन और 1 राउटर जब्त किए गए हैं। यह जब्ती राज्य में साइबर ठगों के नेटवर्क को तोड़ने में पुलिस की गंभीरता को दर्शाती है।