
देवरिया जिले के मंगलवार की सुबह बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम कपरवार स्थित कब्रिस्तान के निकट एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव पर कई जगह घाव था और खून निकल रहा था, आशंका है कि युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों के मुताबिक सुबह लोग अपना काम काज करते हुए कब्रिस्तान के पास गए थे, लोगों ने झाड़ियों में पड़े खून से लथपथ शव को देखा और शोर मचाया। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृत युवक के सिर, चेहरे और पीठ पर चाकू के कई घाव थे, जिससे खून का रिसाव हो रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने मौके से युवक का मोबाइल, चप्पल और गमछा बरामद किया है, संघर्ष के भी निशान मिले हैं।बरहज थाना के थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक युवक संभवत: किसी ईंट भट्ठे का मजदूर प्रतीत हो रहा है। मौके से मिले मोबाइल से पुलिस युवक की पहचान जल्दी ही कर लेगी और घटना का खुलासा किया जाएगा।
Updated on:
17 Dec 2024 09:07 pm
Published on:
17 Dec 2024 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
