15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर में तोपखाने के युद्धाभ्यास के दौरान देवरिया का सपूत बलिदान, क्षेत्र में शोक की लहर

देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के मईलोटा गांव निवासी आशुतोष मिश्र सेना के जवान थे। उनकी तैनाती जम्मू में थी। युद्धाभ्यास के लिए राजस्थान के बीकानेर गए हुए थे। बुधवार को बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तोपखाने के युद्धाभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के मइलौटा गांव निवासी आशुतोष मिश्रा (35 वर्ष) का राजस्थान के बीकानेर में युद्धाभ्यास के दौरान देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के मइलौटा गांव निवासी आशुतोष मिश्रा बलिदान हो गए। महाजन फायरिंग रेंज में तोप का गोला ब्लास्ट होने से यह हादसा हुआ। इस हादसे में आशुतोष मिश्रा के अलावा एक और जवान की मौत हो गई, जबकि एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: दो बहनों के बीच इकलौते भाई थे प्रभात, यूपी कांग्रेस के प्रदर्शन में गई जान

सैनिक का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा पैतृक गांव

आशुतोष मिश्रा का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव मइलौटा पहुंचेगा। शहीद होने की खबर के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। आशुतोष मिश्रा के परिवार में शोक की लहर है। उनकी पत्नी अनीता मिश्रा का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके दो बच्चे, 12 साल का बेटा सत्यम और 15 साल की बेटी ज्योति हैं।

12 दिसंबर को छुट्टी खत्म कर ड्यूटी पर गए

जानकारी के मुताबिक आशुतोष अभी कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव मइलौटा आए थे। 12 दिसंबर को वह अपनी ड्यूटी पर जम्मू गए थे और फिर बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तोपाभ्यास के लिए गए थे। आशुतोष मिश्रा के बड़े भाई अरविंद कुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। शहीद जवान के परिवार में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को घर पहुंचेगा, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।