22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बहनों के बीच इकलौते भाई थे प्रभात, यूपी कांग्रेस के प्रदर्शन में गई जान

मंगलवार को लखनऊ में कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान गोरखपुर के निवासी और यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रभात पांडेय की मौत हो गई। प्रभात के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
less than 1 minute read
Google source verification

बुधवार को लखनऊ में आयोजित प्रदर्शन के दौरान गोरखपुर के रहने वाले प्रभात पांडेय की मौत हो गई है। कांग्रेस के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रभात वहां पहुंचे थे। प्रभात के निधन की खबर मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। स्थानीय कांग्रेस नेता उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बधाया।

यह भी पढ़ें: UP के इस मस्जिद पर सरकारी जमीन के अतिक्रमण का आरोप, अचानक पहुंची भारी फोर्स…कागजों की हो रही है जांच

दो बहनों के बीच इकलौते भाई थे प्रभात

गोरखपुर के देईपार निवासी प्रभात पांडेय दो बहनों में दीपक पाण्डेय के इकलौते बेटे थे। प्रभात की एक बहन की शादी हो चुकी है। एक बहन श्रेया की शादी नहीं हुई है। प्रभात युवक कांग्रेस से करीब ढाई साल पहले जुड़े थे। युवा कार्यकर्ता प्रभात पार्टी के कार्यो में सक्रिय भागीदारी करते थे। बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के विधानसभा घेराव को लेकर कार्यालय पहुंचे थे।

मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम

प्रभात को वहां से बेसुध हालत में सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौत की सूचना पाकर स्थानीय कांग्रेसी नेता और पार्टी के कार्यकर्ता प्रभात के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधा रहे हैं। प्रभात अभी अविवाहित थे।

बेहोशी की हालत में लाया गया था सिविल अस्पताल

लखनऊ की पुलिस उपायुक्त रवीना त्यागी के अनुसार शाम पांच बजे प्रभात पांडेय को कांग्रेस मुख्यालय से सिविल अस्पताल में बेहोशी की हालत में लाया गया। उन्हें डॉक्टरों ने पहले से मृत घोषित किया है। उनके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। त्यागी के अनुसार डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद आगे की विधिक कार्यवाही होगी।