20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत

देवरिया में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायल युवकों को लेकर सीएचसी पहुंची जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

less than 1 minute read
Google source verification

देवरिया जिले में शुक्रवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा गौरीबाजार थानाक्षेत्र के गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पननहां के समीप हुआ जहां बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सड़क पर खून से लथपथ पड़े युवकों को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।

यह भी पढ़ें: हरदोई में बारात से वापस लौट रही कार खाईं में गिरी, 5 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मृत बाइक सवारों की पहचान भलुअनी थाना क्षेत्र के नकदहा फुलवरिया विनय पुत्र रामाज्ञा व इसी गांव के रामायण पुत्र त्रिवेनी के रूप में किया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के परिजनों के घर में कोहराम मच गया।