
देवरिया जिले में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गुरुवार को सुबह 4 बजे सलेमपुर से एक वाहन में शराब तस्कर शराब लेकर बिहार के लिए चला। तेज स्पीड में पुलिस वालों से बचने के नाते उसकी कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकड़ा गई। बेकाबू कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट होते ही क्रेटा में भरी शराब की बोतलें सड़क पर फैल गई। यह देख पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिले के सलेमपुर कोतवाली के पास से बृहस्पतिवार की सुबह 4 बजे शराब तस्कर शराब से भरी क्रेटा कार को लेकर बिहार जा रहा था। इस दौरान उसकी कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चालक की मौत हो गई। दुर्घटना से हुई तेज आवाज सुनकर कोतवाली के अंदर से पुलिस और गश्त कर रहे पुलिस बल मौके पर पहुंचे।उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। सलेमपुर कोतवाल ने बताया कि शराब लदी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। मृत चालक की पहचान की जा रही है।
Published on:
19 Dec 2024 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
