
जिले के रुद्रपुर नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों के प्रदर्शन के बीच थानाध्यक्ष द्वारा एक व्यापारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना से व्यापारियों में गहरा आक्रोश है।
बुधवार को रुद्रपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों और बाजारों में पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौड़िन्य, अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव, और पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी के जरिए नालियों और सड़कों से अवैध कब्जा हटाया जा रहा था।
अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान आदर्श चौराहे के पास कुछ व्यापारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। माहौल गरमाने पर रुद्रपुर थानाध्यक्ष रतन शंकर पांडेय मौके पर पहुंचे। विरोध के दौरान थानाध्यक्ष ने एक व्यापारी को थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो वायरल होने के बाद व्यापारियों ने पुलिस के रवैए पर कड़ी नाराजगी जताई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है।पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
Updated on:
28 Nov 2024, 2:41 PM IST
Published on:
28 Nov 2024, 2:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.