27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजे बंद करने पर भड़के मनबढ़, पथराव कर मचा दिए अफरा तफरी…महिला और युवक घायल

गोरखपुर में डीजे बंद करने पर मनबढ़ युवकों ने जमकर उपद्रव कर अफरा तफरी फैला दिया।इस दौरान पथराव से एक महिला और एक युवक भी घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 28 Nov 2024, 9:56 AM IST

गोरखपुर में मुंडन समारोह के दौरान डीजे बंद करने से नाराज मनबढ़ो ने जमकर पथराव किया।इस हंगामे में एक महिला का हाथ टूट गया और एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। यह घटना गुलरिहा थानाक्षेत्र में हुई है,पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के टार्चर से आहत गोरखपुर की महिला पायलट ने किया सुसाइड, सीएम योगी कर चुके थे सम्मानित

मुंडन कार्यक्रम में डीजे पर डांस कर रही रहीं महिलाएं

मंगलवार रात में महराजगंज गांव में एक व्यक्ति के यहां मुंडन का कार्यक्रम चल रहा था। रिश्तेदारों और गांव की महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं। इसी दौरान बारात से लौटे गांव के चार युवक वहां पहुंचे और महिलाओं के बीच घुसकर नाचने लगे। महिलाओं ने डीजे बंद कर दिया और वहां से हट गईं।

डीजे बंद करने से गुस्साये युवकों ने किया पथराव

डीजे बंद होने से चारों युवक गुस्से में आ गए और गाना बजाने की जिद करने लगे। जब समारोह में मौजूद लोगों ने मना किया, तो नाराज युवकों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस हमले में इंद्रजीत निषाद की सास इमिरता देवी का हाथ टूट गया, जबकि विक्की निषाद नाम के युवक के सिर पर गंभीर चोट आई।

हिरासत में मनबढ़, शांति भंग में हुआ चालान

घटना की सूचना मिलते ही गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से इंद्रजीत निषाद, जितेंद्र निषाद, विनय निषाद, गुलशन निषाद, सूरज निषाद, मोहन निषाद, सुनील निषाद और सुदर्शन निषाद को हिरासत में लिया। CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया गया है।