27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉयफ्रेंड के टार्चर से आहत गोरखपुर की महिला पायलट ने किया सुसाइड, सीएम योगी कर चुके थे सम्मानित

गोरखपुर की पहली महिला पायलट सृष्टि तुली ने अपने निजी जीवन के कलह से त्रस्त होकर सुसाइड कर लिया, इस केस में ब्वॉय फ्रेंड हिरासत में है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 28 Nov 2024, 9:20 AM IST

निजी जीवन के खटास भरे रिश्ते ने एक उभरती प्रतिभा को काल के गाल में समा दिया। बता दें कि गोरखपुर की पहली महिला पायलट सृष्टि तुली की मुंबई के पवई इलाके में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 25 साल की सृष्टि एयर इंडिया में पायलट थीं और अपने किराए के फ्लैट में रहती थीं। सोमवार सुबह उनका शव उनके कमरे में मिला। पुलिस ने इस मामले में सृष्टि के 27 वर्षीय बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: थानेदार के टार्च जलाते ही पशु तस्करों ने झोंका फायर, बाल- बाल बचे… जबाबी फायरिंग में दो पशु तस्कर के पैर में लगी गोली

पायलट बनने वाली गोरखपुर की पहली महिला

सृष्टि तुली एयर इंडिया में पायलट बनने वाली गोरखपुर की पहली महिला थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया था। परिजनों का आरोप है कि आदित्य, जो खुद पायलट बनने की तैयारी कर रहा था, सृष्टि के साथ दुर्व्यवहार करता था। परिजनों ने बताया कि आदित्य उन्हें ब्लैकमेल करता था।

सृष्टि ने आदित्य को फोन कर सुसाइड की दी धमकी

पुलिस के अनुसार, रविवार को सृष्टि और आदित्य के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद आदित्य रात एक बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसके बाद सृष्टि ने उसे फोन कर आत्महत्या की धमकी दी। जब आदित्य वापस लौटा, तो उसने पाया कि सृष्टि का कमरा अंदर से बंद था। चाबी बनाने वाले की मदद से दरवाजा खोला गया, तो सृष्टि बेहोश हालत में मिलीं। आदित्य उन्हें सेवन हिल्स अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजन बोले आत्महत्या नहीं हत्या हुईं

पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सोनवाने ने बताया कि आदित्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लिया है। सृष्टि का फोन जांच के लिए लैब भेजा गया है। वहीं, परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला बताया है।

गोरखपुर के प्रतिष्ठित परिवार से थीं सृष्टि

सृष्टि तुली गोरखपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से थीं। उनके दादा 1971 की भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे, और उनके चाचा सेना में सेवा दे चुके हैं। सृष्टि ने गोरखपुर का नाम रोशन करते हुए पायलट बनने का सपना पूरा किया था।उनके परिजन अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं।