16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थानेदार के टार्च जलाते ही पशु तस्करों ने झोंका फायर, बाल- बाल बचे… जबाबी फायरिंग में दो पशु तस्कर के पैर में लगी गोली

बुधवार की सुबह जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गौ तस्करों के एक शातिर गिरोह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Google source verification

बुधवार की भोर में जौनपुर के जफराबाद व लाइन बाजार पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से असलहे के साथ चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

यह भी पढ़ें: कहीं दुबारा न घट जाए झांसी जैसा हादसा… मॉक ड्रिल में खुल गई BRD मेडिकल कॉलेज की पोल…अग्निशमन उपकरण बने है शोपीस

पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल

जानकारी के मुताबिक बुधवार की भोर में जफराबाद पुलिस व लाइन बाजार पुलिस दोनों गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाद गांव के मोड़ पर दो पशु तस्कर मोटरसाइकिल से और अन्य पैदल घूम रहे हैं। पुलिस ने एक टीम बनाकर उनको तीन तरफ से घेर लिया। इसमें मौका पाकर पैदल चलने वाले बदमाश को फरार हो गए, लेकिन बाइक सवार पशु तस्करों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चली गोली से दोनों पशु तस्करों के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान लाइन बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह भी फायरिंग में बाल बाल बचे।

दोनों तस्करों पर दर्ज हैं कई मुकदमे, तमंचे और कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार दोनों पशु तस्करों में से साहिल निवासी सरवरपुर थाना खेतासराय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 9 मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज है। वहीं दूसरे तस्कर मो. दानिश निवासी भुड़कुड़हा थाना खेतासराय पर प्रदेश के विभिन्न थानों में कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं।सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है। इनके पास से 315 बोर के 2 तमंचे, 2 खोखा, 2 जिंदा कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल सहित 12,200 रुपये बरामद किए गए।