14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवरिया के दिव्यांग सूर्य प्रताप जाएंगे बुलगारिया

सूर्यप्रताप भुजा दंगल (आर्म स्पोर्ट) में अब तक जीत चुके हैं कई गोल्ड मेडल 
less than 1 minute read
Google source verification

image

Varanasi Uttar Pradesh

Jun 23, 2016

Surya Pratap

Surya Pratap

देवरिया.
दिव्यांगो की अंतरराष्ट्रीय भुजा दंगल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व जिले के दिव्यांग खिलाड़ी सूर्यप्रताप शर्मा करेंगे। बुलगारिया में यह प्रतियोगिता एक से दस अक्टूबर के बीच होगी। सूर्यप्रताप भुजा दंगल (आर्म स्पोर्ट) में अब तक कई गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। देवरिया कोतवाली के मूड़ाडीह गांव के निवासी सूर्यप्रताप शर्मा डेढ़ वर्ष की आयु में पोलियो से ग्रसित हो गए थे। इसमें इनके दोनों पैर कमजोर हो गए।

इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा लेते रहे। वर्तमान में वह लखनऊ के डॉ. शकुंतला मिश्र राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी हैं।सूर्यप्रताप भुजा दंगल में दक्ष हैं। उन्होंने एक से चार मई तक दिल्ली के खेल गांव में हुए तृतीय अंबेडकर नेशनल गेम्स में भुजादंगल के अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद उनका चयन बुलगेरिया में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय भुजादंगल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीम का नेतृत्व करेंगे।