7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा, दो मरे … मां की मौत के दूसरे दिन ही प्रिंस की दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

देवरिया में शुक्रवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा रुद्रपुर और गौरीबाजार मार्ग पर हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवरिया

•

image

anoop shukla

•

Updated: 12 Jul 2025, 11:05 AM IST

Up news, Deoria accident, Deoria news

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, देवरिया में दुर्घटना में दो युवकों की हुई मौत

देवरिया जिले में शुक्रवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो है है वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। यह दुर्घटना रात करीब साढ़े दस बसे रुद्रपुर-गौरी बाजार मार्ग पर हुई जब पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक देवरिया के रुद्रपुर-गौरी बाजार मार्ग पर रात करीब 10:30 बजे गौरी बाजार जा रही एक पिकअप ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में प्रिंस मद्धेशिया, गुलाब और गुलाब की पत्नी मीरा शामिल थे।

अस्पताल में दो युवकों की हुई मौत, महिला गंभीर

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद सिंह और चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रिंस और गुलाब को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मीरा का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बता दें कि दोनों युवक और महिला बैतालपुर के रहने वाले हैं और रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पूजा सामग्री बेचते हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं मृतक प्रिंस की मां का गुरुवार को निधन हो गया था, जिनका बड़हलगंज मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया था। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।