7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Building Collapse: सुबह घर से छुट्टी मनाकर पहुंचा, दोपहर में हादसा, MP के अर्पित जाज की मौत

Delhi Building Collapse Update: दिल्ली इमारत हादसे में मध्य प्रदेश के देवास का युवक अर्पित जाज की भी मौत की खबर सामने आई है। दिल्ली पहुंचे माता-पिता।
less than 1 minute read
Google source verification

देवास

image

Akash Dewani

Sep 07, 2026

Delhi Building Collapse Update dewas youth arpit jaj

Delhi Building Collapse Update : हादसे में देवास के युवक के लापता होने की पुष्टि (फोटो सोर्स- Patrika)

Delhi Building Collapse Arpit Jaj :देश की राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग ढह जाने का मामला सामने आया था। सोमवार सुबह जानकारी सामने आई है कि इस हादसे में मध्य प्रदेश के देवास के कैलादेवी क्षेत्र के जय बजरंग नगर निवासी 18 वर्षीय अर्पित जाज के निधन की सूचना सामने आई है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद अर्पित के माता-पिता दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। पड़ोसियों से बातचीत के बाद पता चला है कि अर्पित देवास से रविवार सुबह 7 बजे ही दिल्ली पहुंचा था और दोपहर में ये हादसा हो गया। अर्पित रक्षाबंधन की छुट्टी मनाने घर पर आया हुआ था।

हादसे के बाद से बंद है मोबाइल

मिली इमारत के गिरने की खबर सामने आते ही अर्पित के माता-पिता ने जब उसे कॉल किया तो उसका मोबाइल बंद बता रहा था। बार-बार प्रयास करने के बाद भी जब कोई जानकारी सामने नहीं आई तब वह रविवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

खबर अपडेट की जा रही है। ……..