2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dewas news: सावधान ! आप पी रहे हैं रबड़ वाला ‘नकली दूध’, गर्म करते ही सामने आई सच्चाई, वीडियो वायरल

Fake milk: बागली क्षेत्र के छतरपुरा गांव में एक ग्रामीण ने डेयरी से खरीदा दूध गर्म करने पर रबर की तरह खिंचने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
2 min read
Google source verification
नकली दूध (Photo Source - Patrika)

नकली दूध (Photo Source - Patrika)

Dewas news: त्योहारी सीजन में नकली दूध और नकली पनी तेजी से बिक रहा है। एमपी में देवास के एक गांव में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ग्रामीण ने डेयरी से दूध ले जाकर जब गर्म किया तो दूध उबलने के बाद रबर की तरह खिंचने लगा, जिसे देखकर उपभोक्ता के होश उड़ गए। इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राम छतरपुरा निवासी राहुल पाटीदार ने 26 अगस्त को बागली स्थित दूध डेयरी से दूध खरीदा था। घर पहुंचने के बाद जब दूध गर्म किया गया तो दूध का टेक्सचर पूरी तरह बदल गया।

फटने के बजाय खिंचने लगा

सामान्य दूध फटने या उबलने के बाद अलग रूप लेता है, लेकिन यह दूध पकने के बाद किसी लचीले पदार्थ यानी रबर की तरह खिंचने लगा। राहुल पाटीदार ने बताया कि जब उन्होंने इस दूध को गर्म किया, तो यह पूरी तरह से रबर की तरह बन गया और फटने के बजाय खिंचने लगा। उन्होंने इस बात की जानकारी डेयरी वाले को भी दी जिस पर डेयरी संचालक ने तर्क दिया कि शायद किसी गाय की ऐसी तासीर या समस्या के कारण दूध में ऐसा हुआ होगा। हालांकि, राहुल का कहना है कि इसी डेयरी से दूध लेने वाले अन्य 4-5 ग्राहकों के यहां भी दूध फटने की ऐसी ही शिकायतें सामने आई है।

वीडियो बनाकर ग्रामीणों को दिखाया

दूध की ऐसी हालत देख राहुल हैरान रह गए और उन्होंने तुरंत इस घटना का एक वीडियो बनाकर अन्य ग्रामीणों को दिखाया। वीडियो में दूध की बनावट देखकर ग्रामीण भी सकते में आ गए। ग्रामीणों की सलाह पर राहुल ने इस नकली और खतरनाक दूध की सच्चाई को उजागर करने के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद आम जनता में आक्रोश है।

खाद्य निरीक्षक को शिकायत

ग्रामीणों के सहयोग से खाद्य निरीक्षक को भी शिकायत की गई है। छतरपुरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि तुरंत बागली क्षेत्र में संचालित डेयरियों की औचक जांच की जाए। यदि समय रहते इन मिलावटखोरों पर नकेल नहीं कसी गई, तो आम जनता की जान से खिलवाड़ जारी रहेगा।

टीम भेजकर जांच कराएंगे…

दूध के मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। मौके पर टीम जाकर जांच करेगी। - सुरेंद्र ठाकुर, मुख्य खाद्य सुरक्षा, अधिकारी