25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dewas News: ‘ससुर जी आपकी बेटी कहीं भाग गई है’… 6 दिन बाद तालाब में मिली बॉडी, पति भी लापता

Missing Woman Body Found: 6 दिन से लापता युवती का तालाब में मिला शव, 5 महीने पहले की थी लव मैरिज, घटना के बाद से पति फरार, पुलिस जांच जारी।
2 min read
Google source verification
Dewas Missing Woman Body Found

Dewas Missing Woman Body Found, मृतका सरिता की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source-Patrika)

Dewas Missing Woman Body Found: मध्यप्रदेश के देवास जिले के हरणगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खिवनी में छह दिन से लापता करीब 18 वर्षीय सुनीता बाई पति जबरसिंह बारेला का शव गांव के पास वन विभाग के छोटे तालाब में मिला है। शव को वजनी पत्थरों से बांधकर फेंके जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने युवती के बाल जले होने का भी दावा किया है। शव मिलने की परिस्थितियों को देखते हुए प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

'दामाद ने फोन लगाकर कहा था सुनीता कहीं भाग गई है'

मृतका के पिता श्यामसिंह बारेला निवासी चंदपुरा ने बताया कि सुनीता करीब 6 दिन से लापता थी। घटना से पहले उसके पति जबरसिंह का फोन आया था। पिता के अनुसार, पति ने फोन पर कहा कि सुनीता यहां से भागकर जा रही है। उन्होंने सुबह आकर बात करने की बात कही। करीब आधे घंटे बाद जबरसिंह ने दोबारा फोन कर सुनीता के भाग जाने की जानकारी दी। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।

परिजन ने जताया दामाद पर शक

तालाब में पानी कम होने पर शव के हाथ-पैर दिखाई दिए, जिसके बाद घटना का पता चला। परिजनों का आरोप है कि शव से भारी पत्थर बांधे जाने की स्थिति हत्या कर शव को पानी में फेंके जाने की ओर इशारा करती है। घटना के बाद से पति के लापता होने की बात भी सामने आई है, जिससे परिजनों का संदेह और गहरा गया है।

5 माह पहले किया था प्रेम विवाह

परिजनों के अनुसार सुनीता और जबरसिंह ने करीब 5 माह पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद ही युवती के लापता होने और अब उसका शव मिलने से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हरणगांव थाना प्रभारी अभिषेक सेंगर ने बताया कि गांव के पास वन विभाग के छोटे तालाब में सुनीता का शव मिला है, जिसमें पत्थर बंधे हुए थे। वह पिछले 6 दिन से लापता थीं। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।