CGRoad Accident: धमतरी जिले में लगभग 13 घंटे में हिट एंड रन का दूसरा मामला सामने आया है। ग्राम बागतराई निवासी नामदेव साहू (37), निरंजन चांद (49) शुक्रवार दोपहर बाइक क्रमांक-सीजी-07-एलएन-2954 में सवार होकर धमतरी आ रहे थे। तभी रावां के अटल चौक के पास टाटा एस चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को कुचलते आगे बढ़ गई। इस हादसे में बाइक सवार नामदेव साहू और निरंजन चांद की मौत हो गई।