30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 साल के मासूम को टैंकर ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, शव को देख फूट-फूटकर रोने लगे परिजन

Road Accident: धमतरी जिले के ग्राम सेमरा में ऑयल टैंकर की चपेट में आने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण सड़क में उतकर आक्रोश जताने लगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 15 May 2025, 10:18 AM IST

6 साल के मासूम को टैंकर ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, शव को देख फूट-फूटकर रोने लगे परिजन

Road Accident: धमतरी जिले के ग्राम सेमरा में ऑयल टैंकर की चपेट में आने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण सड़क में उतकर आक्रोश जताने लगे। सूचना मिलने पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया है।

भखारा पुलिस ने बताया कि बुधवार को शाम 4.30 बजे ऑयल टैंकर क्रमांक-CG-08-L-3673 मंदिर हसौद से ग्राम सनौद जिला बालोद की ओर जा रही थी। जैसे ही ऑयल टैंकर ग्राम सेमरा पहुंची इसी दरम्यान मासूम प्रियांश निषाद (6) आइसक्रीम खरीदने के लिए दुकान जा रहा था। ऑयल टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़े: Huge Road Accident: रेत लोड मिनी ट्रक ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, 2 पहाड़ी कोरवा की मौत

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वे अपने बच्चे के शव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। सूचना पाकर भखारा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने जताया विरोध

घटना के बाद ग्रामीण सड़क पर उतरकर विरोध करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने ऑयल टैंकर को जब्त कर ड्रायवर को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।