केरेगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की बीती रात मेटाडोर क्रमांक-सीजी-05-ए-सी-9007 जनरल सामान लेकर नगरी मार्ग से होते हुए उड़ीसा-रायगढ़ जा रही थी। इस दरम्यान रात करीब 3 बजे नगरी रोड में ग्राम खाड़ादाह के पास वाहन में अचानक शार्ट-सर्किट हुई, जिससे उसमें आग लग गई। देखते-देखते ही आग पूरे वाहन में फैल गई, जिससे वाहन धूं-धूं कर (CG Hindi News) जल गया। इस घटना के दौरान ड्रायवर संतोष विश्वास (35) पिता पोरीमल विश्वास ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।