एशवर्य चंद्राकर एसडीओपी केशलूर ने इस संबंध में बताया कि मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में शनिवार की रात लगभग एक बजे मेकाज की सुरक्षा में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी से उसके परिचित युवक ने ड्यूटी के दौरान मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान अन्य सुरक्षाकर्मियों द्वारा बीच बचाव किये जाने के बाद वह घर चली गई जहां पहले से मौजूद आरोपी द्वारा बेरहमी से पिटाई (CG Crime News) कर दिया । जिसे बेहोशी का हालत में मेकाज में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।