14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मार्निंग वॉक पर मिलने का वादा करके सोया CAF का जवान, फिर सुबह संदिग्ध हालत में मिला शरीर और….

सुबह सभी दोस्त उसका इंतज़ार करते रह गए लेकिन जवान उठा ही नहीं।

less than 1 minute read
Google source verification

धमतरी

image

Deepak Sahu

Oct 24, 2018

CAF jawan

मार्निंग वॉक पर मिलने का वादा करके सोया CAF का जवान, फिर सुबह असंदिग्ध हालत में मिला शरीर और....

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में माओवादी मोर्चे पर तैनात एक सीएएफ जवान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।रात में रोज की तरह जवान सामान्य स्थिति में था।दोस्तों के साथ खाना खाया और हंसी मजाक भी किया।सोते वक्त दोस्तों से बोला कल मॉर्निंग वॉक पर मिलेंगे।लेकिन ऐसा हो नहीं सका।सुबह सभी दोस्त उसका इंतज़ार करते रह गए लेकिन जवान उठा ही नहीं।

पुलिस के अनुसार सीएएफ जवान खिलेश्वर लाठिया (30) पुराना नगरी थाना कैम्प में पदस्थ था। रोज की तरह 21 अक्टूबर की रात खाना खाने के बाद वह सो गया। सुबह 5.30 बजे जब मार्निंग वॉक के लिए साथी जवान उसे उठाने के लिए गए, तो वह नहीं उठा। करीब जाकर देखा गया तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था।कैम्प कमांडर एमएस दास को तत्काल इसकी जानकारी देकर उसे इलाज के लिए नगरी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया तो उसे धमतरी मसीही अस्पताल लाया गया। यहां भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया। इस बीच रात साढ़े 11 बजे उसकी मौत हो गई।

भानुप्रतापपुर के जामपारा का रहने वाला खिलेश्वर लाठिया रात को सोने के पहले अपने साथियों से काफी हंस-हंसकर बात भी किया। उसने अपने बिस्तर में जाने के पहले कहा कि सुबह मार्निंग वॉक में मिलते है। उसकी मौत से साथियों को भी गहरा सदमा लगा है।