पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 9.30 बजे शिव चौक निवासी राजकुमार यादव अपने दोस्त ललित मिश्रा के साथ बाइक में सवार होकर नयापारा वार्ड बजरंग मंदिर की ओर जा रहा था। तभी गिन्नी नाम के एक युवक ने अपने अन्य दोस्तों के साथ उसका रास्ता रोका। पुरानी रंजिश को लेकर पहले तो राजकुमार को लात, घूसों से पिटाई की। इस दौरान अचानक अपने पास रखे चाकू से उसके पेट, सीना और हाथ में ताबड़तोड़ 17 से 18 बार हमला कर दिया। घटना में के बाद खून से लथपथ राजकुमार वहीं गिर पड़ा।