26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: खुले मंच में लग रही है आंगनबाड़ी, बच्चों को पंखे की हवा भी नसीब नहीं….

CG News: धमतरी जिले में वनांचल नगरी ब्लाक में सरकारी भवनों की कमी बनी हुई है। स्कूल के साथ ही आंगनबाड़ी भवनों की कमी के कारण पालकों में आक्रोश देखा जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: खुले मंच में लग रही है आंगनबाड़ी,(photo-patrika)

CG News: खुले मंच में लग रही है आंगनबाड़ी,(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वनांचल नगरी ब्लाक में सरकारी भवनों की कमी बनी हुई है। स्कूल के साथ ही आंगनबाड़ी भवनों की कमी के कारण पालकों में आक्रोश देखा जा रहा है। सिरौदखुर्द का पुराना आंगनबाड़ी भवन अतिजर्जर हो गया है। सुरक्षा को देखते हुए गांव के खुले मंच में संचालन किया जा रहा है।

CG News: नया आगनबाड़ी भवन निर्माण की रखी मांग

बच्चों को पंखे की हवा तक नसीब नहीं हो रही है। खेलकूद सहित कई गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीण कई बार महिला एवं बाल विकास विभाग से मांग कर चुके, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। समस्या से पालकों में आक्रोश देखा जा रहा है। सोमवार को ग्राम विकास समिति ने पुन: प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष रामनारायण, उपाध्यक्ष विनोद यादव, गौतम, यादव शीतराज, गोपीराम, चमरूराम ध्रुव ने बताया कि ग्राम पंचायत कांटाकुर्रीडीह तहसील कुकरेल के आश्रित ग्राम सिरौदखुर्द का आंगनबाड़ी अतिजर्जर हो गया है। इससे आंगनबाड़ी संचालित करने में दिक्कत हो रही है। स्थिति यह है कि पिछले एक साल से आंगनबाड़ी का संचालन खुले मंच में किया जा रहा है। बारिश होने पर आंगनबाड़ी के संचालन में दिक्कत होती है।

विभाग के कोई अधिकारी नहीं पहुंचे: ग्रामीण

ग्रामीणों ने कहा कि अन्य विभागों के अधिकारी सरकारी कामकाज को देखने गांव पहुंचते हैं, लेकिन महिला बाल विकास विभाग का कोई अधिकारी अब तक गांव नहीं पहुंचे। एक साल से खुले मंच में आंगनबाड़ी का संचालन गंभीर बात है। जिला स्तर के अधिकारी भी अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिए।