परीक्षार्थी डामेश सिन्हा, नेहा शर्मा, सुधा ध्रुव, टेमेन्द्र कुमार, विजय कुमार, चित्रकला, कुलेश्वर साहू, धर्मराज कंवर, योगिता आदि ने बताया कि सेेकेंड पाली में सीजी टेट-2024 (पेपर-2) का आयोजन हुआ। समय दोपहर 2 बजे से 4.45 बजे तक था। भखारा के परीक्षा केन्द्र में 2.30 बजे प्रश्न पत्र बांटा गया। साथ ही 3 बजे ओएमआर शीट दी गई। विरोध करने पर पर्यवेक्षक द्वारा अतिरिक्त समय देने की बात कही गई, लेकिन 4.45 बजते ही पेपर छिन लिया गया। परीक्षार्थियों ने कहा कि विलंब के कारण पेपर हल करने में पर्याप्त समय नहीं मिला। मध्यान्तर में ओएमआर शीट देकर ध्यान भटकाया गया।