CG TET 2024: कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि हमने अनुभव के लिए पेपर दिया। चूंकि यह क्वालिफाइंग एग्जाम था इसलिए परीक्षार्थियों के चेहरे में ज्यादा तनाव नहीं था। बता दें कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश के स्कूलों व्यायाता के 2,524, शिक्षकों के 8,194 और सहायक शिक्षकों के 22 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने की उमीद है।