28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकास यात्रा में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा – कांग्रेस सिर्फ करती है वोटों की राजनीति

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि...
less than 1 minute read
Google source verification

धमतरी

image

Deepak Sahu

Jun 07, 2018

vikas yatra

विकास यात्रा में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा - कांग्रेस सिर्फ करती है वोटों की राजनीति

नगरी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि पिछले 60 साल सत्ता में रहने के बावजूद उसने गरीबों के बारे में कुछ नहीं किया। वो सिर्फ वोट की राजनीति करती है इसलिए जनता ने उसे नकार दिया। इस मौके पर उन्होंने कुकरेल को तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की। इसके अलावा प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा।

विकास यात्रा: भरी सभा CM ने कसा कांग्रेस पर ऐसा तंज, जिसे सुनकर लोग भी हंस पड़े
[typography_font:14pt;" >करीब 15 मिनट के अपने लच्छेदार भाषण से उन्होंने शासन की कई योजनाओं का बखान किया। अंत मेंं उन्होंने कुकरेल उपसील को एक सप्ताह के भीतर तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर, महापौर अर्चना चौबे, नि:शक्जन आयोग अध्यक्ष सरला जैन, राजाराम मंडावी, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, निंदलाल यादव, कमल डागा, नागेन्द्र शुक् ला, प्रेमलता नागवंशी, निर्मल बरडिय़ा, अजय नाहटा, प्रकाश बैस, शेखर अडिल समेत भाजपा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सिहावा विधायक श्रवण मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सिहावा में काफी विकास कार्य हुआ है। घर-घर बिजली पहुंचाने के लिए 33 केवी विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना की जा रही है। यही नहीं आदिवासी छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वनांचल क्षेत्रों में एकलव्य विद्यालय के लिए 16 करोड़ रूपए और कन्या आश्रम के लिए 1 करोड़ 62 लाख रूपए की स्वीकृति भी मिल गई है।

विकास यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समाज के लोगोंं को आमंत्रित कर बुला तो लिया, लेकिन बैठक व्यवस्था नहीं होने से वे नाराज होकर जमीन पर बैठे रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधि भी बैठक व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जताते रहे। उल्लेखनीय है कि इस मौके पर टिकिट के दावेदार पिंकी शाह, महेश गोटा आदि ने भी अपनी ओर से जमकर शक्ति प्रदर्शन किया।