21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमतरी

Dhamtari News: तेंदुए की मौत… पीएम के बाद अधिकारियों ने किया अंतिम संस्कार, देखें VIDEO

Dhamtari News: शिकार के दौरान गंगरेल बांध में डूबने से डेढ़ साल के तेंदुए की मौत हो गई।

Google source verification

Dhamtari News: शिकार के दौरान गंगरेल बांध में डूबने से डेढ़ साल के तेंदुए की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बोटिंग के दौरान कुछ लोगों ने गंगरेल बांध तट किनारे एक तेंदुआ को मृत हालत में देखा। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

तेंदुए का अंतिम संस्कार

वन विभाग मौके पर पहुंची और तेंदुए को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद तेेंदुए के शव को बाहर निकाला गया। पश्चात सोरिद वार्ड में तेंदुए का पोस्टमार्टम पश्चात अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग के डीएफओ अतुल कृष्ण जाधव ने बताया कि गंगरेल बांध के तट पर मछली का शिकार करने के लिए तेंदुए आया होगा। इस दौरान वह मछली का शिकार करने के दौरान करीब 200 मीटर गहरे पानी में डूब गया। बाहर नहीं आ पाने के चलते उसकी मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम में गहरे पानी में डूबने से मौत की रिपोर्ट मिली है। तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया।