8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! मामूली सी बात पर पत्नी ने पति को जमकर पीटा, शरीर पर आई गंभीर चोट…अस्पताल में तड़पकर हुई मौत

Dhamtari Crime News: पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट में पति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 15 Mar 2024, 2:20 PM IST

crime_news_1.jpg

crime

CG Crime News: पारिवारिक कलह के चलते पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट में पति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार यह ग्राम भुसरेंगा (सनौद) जिला बालोद का है।

सुदामा राम साहू (35) पिता सुरेश को गुरूवार की दोपहर इलाज के लिए धमतरी के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सुदामा के भाई ने पुलिस को बताया कि सुदामा और उसकी पत्नी के बीच अक्सर मारपीट होती थी।

यह भी पढ़े: SP के खिलाफ कंप्लेन करना पड़ा भारी! पुलिसवालों ने पहले घर घुसकर कारोबारी को दबोचा, फिर थाने में जमकर पीटा...FIR दर्ज

बुधवार को दोपहर भी मारपीट हुई, जिसमें सुदामा को गंभीर रूप से चोटें आई। उसे इलाज के लिए पत्नी धमतरी लेकर पहुंची। उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। उसने बताया कि पहले दोनों भाई साथ मेें ही रहते थे। आशंका है कि मारपीट में आई चोट की वजह से मौत हुई है। सनौद थाना के एएसआई ने बताया कि शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। शार्ट पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़े: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! तेंदुओं के संरक्षण पर बोले- वन्यप्राणी को सुरक्षित करना हमारा धर्म...विभाग ने दिया यह जवाब