17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमतरी में अजीबोगरीब घटना, स्कूली छात्र ने 11 साथियों को दांत से काटा

Student Bites Classmates: धमतरी के सिलौटी गांव के एक सरकारी स्कूल में 11वीं के छात्र द्वारा 11 सहपाठियों को दांतों से काटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन सभी बच्चों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई है, जबकि छात्र को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
2 min read
Google source verification
Student Bite Classmates

Student Bites Classmates: 11वीं के छात्र ने दांत से 11 साथियों को काटा(photo-AI

Student Bites Classmates: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सिलौटी स्थित एक शासकीय स्कूल में कक्षा 11वीं के एक छात्र ने अपने ही 11 सहपाठियों को दांतों से काट लिया। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रभावित छात्रों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई है।

Breaking News: स्कूल में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब छात्र अपने साथियों के साथ स्कूल में मौजूद था। कुछ बच्चों को उसने कथित तौर पर मजाक में काटा, जबकि कुछ को कबड्डी खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद दांतों से काट लिया। देखते ही देखते यह बात पूरे गांव में फैल गई, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई।

तीन साल पहले कुत्ते के काटने की आई बात सामने

ग्रामीणों के मुताबिक, संबंधित छात्र को करीब तीन वर्ष पहले एक कुत्ते ने काटा था। इसी वजह से गांव में कई लोग इस घटना को रेबीज से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फिलहाल ऐसी किसी पुष्टि से इनकार किया है और मामले को चिकित्सकीय जांच के आधार पर देखने की बात कही है।

डॉक्टरों ने क्या कहा?

जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य सिन्हा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला रेबीज से अधिक अत्यधिक आक्रामक व्यवहार (Aggression) से जुड़ा प्रतीत होता है। पूछताछ के दौरान छात्र ने बताया कि उसने छह बच्चों को मजाक में और पांच बच्चों को कबड्डी खेलते समय बात नहीं मानने पर काटा था।

डॉक्टरों का कहना है कि रेबीज के लक्षणों की पुष्टि के लिए विस्तृत चिकित्सकीय परीक्षण आवश्यक होता है और अभी ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छात्र निगरानी में, सभी बच्चों का उपचार जारी

स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए सभी 11 बच्चों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया है। वहीं, संबंधित छात्र को जिला अस्पताल में 24 घंटे के चिकित्सकीय ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। डॉक्टर लगातार उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल, छात्र की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहे हैं, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।