20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: लॉटरी से चमचमाती कार जीतने का झांसा, 1 करोड़ की कर दी ठगी

CG News: ठग के झांसे में कमलेश ठाकुर फंस गया। शातिर ठग ने पीडि़त से पहले प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर रुपयों की मांग की। रुपए डालने पर कार जल्द घर पहुंच जाने का भरोसा दिलाया।

2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Love Sonkar

Apr 20, 2026

CG News: लॉटरी से चमचमाती कार जीतने का झांसा, 1 करोड़ की कर दी ठगी

लॉटरी से कार जीतने का झांसा देकर ग्रामीण से 1 करोड़ की ठगी(Photo AI)

CG News: धमतरी में लॉटरी से चमचमाती कार जीतने का झांसा देकर एक ग्रामीण से ठगों ने एक करोड़ रुपए डकार लिए। लगातार पैसों की मांग से शक होने के बाद पीडि़त ने भखारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। धमतरी जिले के भखारा थाना अंतर्गत ग्राम इर्रा निवासी कमलेश ठाकुर ने साल-2022 में ऑनलाइन माध्यम से कुछ सामान मंगवाया था, जिसके कुछ दिन बाद अज्ञात नंबर से उसके पास कॉल आने लगे।

अज्ञात व्यक्ति ने लॉटरी से कार जीतने का झांसा दिया। ठग के झांसे में कमलेश ठाकुर फंस गया। शातिर ठग ने पीडि़त से पहले प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर रुपयों की मांग की। रुपए डालने पर कार जल्द घर पहुंच जाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ठग अलग-अलग बहाना बनाकर कमलेश से रुपए मांगते रहे।

शक होने पर थाने में शिकायत

लाखों रुपए देने के बाद भी जब कमलेश के घर कार नहीं पहुंची तब उसे शक हुआ। तत्काल उसने भखारा थाना पहुंचकर शिकायत की। सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि अज्ञात ठग ने साल 2022 से लेकर 2025 तक अलग-अलग किस्तों में लगभग एक करोड़ से ज्यादा रुपए ऑनलाइन और बैंक ट्रांसफर के जरिये धोखाधड़ी की है। फिलहाल पुलिस अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है। जिला पुलिस ने लोगों को किसी भी लालच में नहीं फंसने की अपील की है।

ठगी का तरीका

शुरुआत में छोटी रकम “प्रोसेसिंग चार्ज” के रूप में मांगी गई
भरोसा जीतने के बाद बार-बार अलग-अलग बहानों से रकम मांगी गई
टैक्स”, “डिलीवरी चार्ज”, “रजिस्ट्रेशन” जैसे नामों से किस्तों में पैसे वसूले गए

सावधानी और जागरूकता

किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर भरोसा न करें
लॉटरी या इनाम के नाम पर पैसे न भेजें
संदिग्ध कॉल की तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन में शिकायत करें
यह घटना एक चेतावनी है कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

इससे सम्बंधित खबर

जशपुर जिले के पत्थलगांव सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रो मे लगातार बढ़ रही साइबर ठगी की घटनाएं अब गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। एक बार फिर साइबर जालसाजों ने यहां वन विभाग में पदस्थ बाबू वीरेंद्र कुमार ठाकुर से, योनो एप चालू करने के नाम पर 2 लाख 33 हजार 222 रुपए की ठगी कर ली गई। पढ़े पूरी खबर