20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Dhamtari / बाइपास सड़क ने ग्रामीणों की बढ़ाई मुसीबत, खेतों में भरा लबालब पानी….लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार

बाइपास सड़क ने ग्रामीणों की बढ़ाई मुसीबत, खेतों में भरा लबालब पानी….लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार

Dhamtari News: ट्रैफिक को डायवर्ट करने के लिए बनाए गए बाइपास सड़क अब आसपास ग्रामीणों के लिए मुसीबत का कारण बन गया हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 27 Jul 2023, 6:12 PM IST

Filled with water in the fields from the bypass road

लोगों ने पानी निकासी के लिए प्रशासन से लगाई गुहार

Chhattisgarh News: धमतरी। ट्रैफिक को डायवर्ट करने के लिए बनाए गए बाइपास सड़क अब आसपास ग्रामीणों के लिए मुसीबत का कारण बन गया हैं। बरसाती पानी निकासी की उचित सुविधा नहीं बनाने से यहां पांच गांवों के खेत खलिहान में पानी भर गया है। फसल नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

गुरूवार को पानी निकासी की समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे रत्नाबांधा और लोहरसी के किसान उत्तम साहू, रूपचंद साहू, कुलेश्वर, होमन साहू ने बताया कि धमतरी में ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए नेशनल हाइवे-30 में संबलपुर से श्यामतराई तक बाइपास सड़क का निर्माण किया गया है। करीब 11 किमी लंबी इस बाइपास सड़क से भविष्य में धमतरी शहर की ट्रैफिक समस्या तो दूर हो जाएगा, लेकिन आसपास 5 गांव रत्नाबांधा, मुजगहन, लोहरसी, श्यामतराई, बागतराई में खेती-किसानी पर विपरीत असर पड़ रहा हैं।

बाइपास सड़क में पर्याप्त मात्रा में पानी निकासी का साधन नहीं बनाया गया है, जिस कारण पानी खेतों में लबालब भरा हुआ है। किसान देवसिंग, दयाराम, लोकनाथ, खुमान सिंह, भावसिंग ने बताया कि बारिश में अभी सर्वाधिक परेशानी रत्नाबांधा और लोहरसी के किसानों को हो रहा है।

यह भी पढ़े: स्कूल में पुरुष सफाई कर्मी ने मासूम के साथ की अश्लील हरकतें, मां को बताई सारी बातें

बारिश होने के कारण श्यामतराई का पानी एकतरफा बाइपास बनने के बाद सोरिद खार से रत्नाबांधा तथा लोहरसी में (जो खेत लगा हुआ है) तक पहुंचता है। इससे खेत लबालब होने से बोनी और रोपाई का काम पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। उनकी बातों को (CG Hindi News) गंभीरता से सुनने के बाद अधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पानी निकासी की मांग

किसान रूपेश कुमार, ह्रदय राम, नरेन्द्र कुमार, त्रिभुवन यादव ने बताया कि गांव में छोटे-छोटे किसान जो कृषि कार्य के लिए कृषि लोन लिया है तथा उनके आजीविका का एकमात्र साधन कृषि ही है, बिना रोपाई-बोवाई के चिंतित है। कर्ज की अदाएगी कैसे करेंगे। उन्होंने (Dhamtari News) जिला प्रशासन से गुहार लगाकर खेतों में भरे पानी को निकालने सुविधा बनाने की मांग की है।

यह भी पढ़े: मीठा खाने का मन कर रहा है तो आज ही बनाए छत्तीसगढ़ की फेमस टेस्टी खुरमी, बेहद आसान है विधि