
मांगों को लेकर शासकीय वाहन चालक संघ ने काली पट्टी लगाकर किया प्रदर्शन
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर शासकीय वाहन चालक संघ ने काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार से वे बेमुद्दत हड़ताल पर चले जाएंगे।
आंदोलन के तहत 8 एवं 9 अगस्त को काली पट्टी लगाकर विरोध भी प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव ताराचंद साहू ने बताया कि शासन-प्रशासन के संचालन में वाहन चालक बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है, लेकिन राज्य सरकार इस वर्ग को ही भूल गया।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि शासकीय वाहन चालकों को तकनीशियन कर्मचारी घोषित किया जाए। साथ ही कार्यभारित चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी के तहत सेवानिवृत्त के समय सुविधा दी जाए। इसके अलावा सातवां वेतनमान के साथ वर्ष-2016 से एरियर्स देने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों में मोतीराम नेताम, प्रेमू सिन्हा, जनक सिन्हा, भगावत, टिकेश कुमार आदि शामिल थे।
वाहन चालकों ने कहा कि दो दिवसीय हड़ताल के बाद भी राज्य सरकार ने उनकी सुध नहीं ली, तो शुक्रवार से वाहनों का चॉबी विभाग प्रमुखों को सौंपकर राजधानी रायपुर में बेमुद्दत हड़ताल करेंगे। उन्होंने जिले के समस्त चालकों से आंदोलन को सफल बनाने रायपुर पहुंचने की अपील की है।
जिलाध्यक्ष त्रिलोक मीनपाल, गोपाल साहू ने कहा कि समयमान उनका अधिकार है, जिसे पाने के लिए वे किसी भी हद में जाकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने 8 घंटे ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की भी मांग की।
Published on:
10 Aug 2018, 4:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.