2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांगों को लेकर शासकीय वाहन चालक संघ ने काली पट्टी लगाकर किया प्रदर्शन

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर शासकीय वाहन चालक संघ ने काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 10 Aug 2018, 4:31 PM IST

cg news

मांगों को लेकर शासकीय वाहन चालक संघ ने काली पट्टी लगाकर किया प्रदर्शन

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर शासकीय वाहन चालक संघ ने काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार से वे बेमुद्दत हड़ताल पर चले जाएंगे।

आंदोलन के तहत 8 एवं 9 अगस्त को काली पट्टी लगाकर विरोध भी प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव ताराचंद साहू ने बताया कि शासन-प्रशासन के संचालन में वाहन चालक बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है, लेकिन राज्य सरकार इस वर्ग को ही भूल गया।

READ MORE: संविदा कर्मियों पर गिरी गाज, नोटिस देने के बाद भी नहीं लौटे काम पर तो कर दिया बर्खास्त

उन्होंने सरकार से मांग की है कि शासकीय वाहन चालकों को तकनीशियन कर्मचारी घोषित किया जाए। साथ ही कार्यभारित चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी के तहत सेवानिवृत्त के समय सुविधा दी जाए। इसके अलावा सातवां वेतनमान के साथ वर्ष-2016 से एरियर्स देने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों में मोतीराम नेताम, प्रेमू सिन्हा, जनक सिन्हा, भगावत, टिकेश कुमार आदि शामिल थे।

READ MORE: ये शिक्षाकर्मी सरकार को एेसे दे रहे थे धोखा, जब सामने आई सच्चाई तो अफसरों के उड़ गए होश

वाहन चालकों ने कहा कि दो दिवसीय हड़ताल के बाद भी राज्य सरकार ने उनकी सुध नहीं ली, तो शुक्रवार से वाहनों का चॉबी विभाग प्रमुखों को सौंपकर राजधानी रायपुर में बेमुद्दत हड़ताल करेंगे। उन्होंने जिले के समस्त चालकों से आंदोलन को सफल बनाने रायपुर पहुंचने की अपील की है।

READ MORE: बर्खास्त संविदा कर्मियों के सामने फिर मुसीबत, कहा - मांग पूरी नहीं हुई तो फिर करेंगे हड़ताल

जिलाध्यक्ष त्रिलोक मीनपाल, गोपाल साहू ने कहा कि समयमान उनका अधिकार है, जिसे पाने के लिए वे किसी भी हद में जाकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने 8 घंटे ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की भी मांग की।