25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलेक्टर ने सरकारी कार्यालयों में अचानक दी दबिश, नदारद 46 अधिकारी-कर्मचारियों के घर भिजवाया यह तोहफा

कलेक्टर ने कम्पोजिट बिल्डिंग सहित कलेक्टोरेट के अनेक कार्यालयों में अचानक दी दबिश .
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 19 Nov 2019, 5:08 PM IST

कलेक्टर ने सरकारी कार्यालयों में अचानक दी दबिश, नदारद 46 अधिकारी-कर्मचारियों के घर भिजवाया यह तोहफा

कलेक्टर ने सरकारी कार्यालयों में अचानक दी दबिश, नदारद 46 अधिकारी-कर्मचारियों के घर भिजवाया यह तोहफा

धमतरी। दफ्तरों से बेख़ौफ़ गायब रहने वाले सरकारी अधिकारी - कर्मचारियों पर आज आखिरकार संकट आ ही गई। दरअसल मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी का है जहा कलेक्टर रजत बंसल ने सोमवार को सुबह 11.30 बजे कलेक्टोरेट सहित कम्पोजिट बिल्डिंग में स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयीन अवधि में कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए 46 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

दरफ्तर में अनुपस्थित अधिकारी - कर्मचारियों के नाम
खाद्य अधिकारी बी.के.कोर्राम, सहायक ग्रेड-02 के.एल.पवार, डिप्टी कलेक्टर एच.एल.गायकवाड़, आबकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 हर्षेन्द्र साहू कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए। इसी तरह शिक्षा विभाग सेव्याख्याता (सहायक संचालक शिक्षा) लक्ष्मण राव मगर, सहायक ग्रेड-02 राकेश राव घोरपड़े, इसी तरह उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं के वरिष्ठ सह. निरीक्षक एसजी गोस्वामी, सहायक गेड-3 एसके ध्रुव और धनेश्वरी मण्डावी कार्यालयीन समय में अपने कार्यालय से नदारद पाए गए।

इसी तरह पशुपालन विभाग के सहायक ग्रेड-01 कुमार ध्रुव, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 दीपा गौरखेड़े और अतुल कुमार, आयुर्वेद कार्यालय से कम्प्यूटर ऑपरेटर संजय यादव, औषधि सेवक अनिरूद्ध कुमार साहू, भूमि संरक्षण कार्यालय से सहायक ग्रेड-2 टीसी साहू एवं आरएन वर्मा और भृत्य धनेश्वरी यादव अनुपस्थित पाए गए।

इसके अलावा उद्यानिकी विभाग के सहायक ग्रेड-03 संतूराम नाग, ग्राम तथा नगर निवेश कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-01 एसके सेन, भृत्य कन्हैयालाल यादव, भू-अभिलेख शाखा से राजस्व निरीक्षक आरके आवड़े व भागवत सिंह तथा सहायक ग्रेड-3 देवेन्द्र कुमार पटेल, जिला कार्यालय की स्टेनो टाइपिस्ट यामिनी चंद्रवंशी, सहायक ग्रेड-3 विनायक राव शिन्दे, तरूण कुमार बया, भृत्य राजेश ध्रुव निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। इसी तरह जिला निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ पर्यवेक्षक एचएम आनेश्वरी, स्थानीय निर्वाचन शाखा में सहायक ग्रेड-02 उर्मिला ध्रुव, योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय में सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद्मिनी सिन्हा एवं रेणुका एक्का, सांख्यिकी पर्यवेक्षक रंजीता जायलो, इसी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्री टोमन कुमार साहू, उप संचालक समाज कल्याण कार्यालय में सहायक ग्रेड-2 तोषकुमार जायसवाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर चंद्रकांत, सहायक ग्रेड-02 ताकेश्वरी नेताम .

कृषि विभाग में सहायक संचालक कृषि आर.के. कश्यप, सहायक सांख्यिकी अधिकारी (कृषि) एचएल पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि रमाकांत यादव एवं देशराज यादव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डोमेन्द्र साहू व ए.के. वैष्णव, जिला अंत्यावसायी विकास निगम कार्यालय के कार्यपालन अधिकारी अमरनाथ जैन, आदिवासी विकास विभाग के सहायक ग्रेड-02 डमेशराम साहू निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। इसी तरह शिक्षण अवधि में डाक लेकर डी.ई.ओ. कार्यालय पहुंचे शासकीय हाईस्कूल दुधवारा (मगरलोड) के व्याख्याता डी.आर. बंजारे को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने कलेक्टर ने निर्देशित किया।

Click & Read More chhattisgarh news .