13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खनिज विभाग की अनदेखी…ओवरलोडिंग वाहनों से सडक़ें हो रही खराब

खनिज विभाग ने हाइवा चालकों को खुली छूट दे रखी है। एक पिटपास से रोजाना कई टन रेत की सप्लाई हो रही है।
2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Deepak Sahu

Mar 05, 2018

CGNews

धमतरी. खनिज विभाग ने हाइवा चालकों को खुली छूट दे रखी है। एक पिटपास से रोजाना कई टन रेत की सप्लाई हो रही है। पिटपास में रेत की मात्रा भी नहीं लिखा जा रहा है। ओवरलोडिंग से सडक़ें तो खराब हो रही है, साथ ही शासन को मिलने वाली राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।

READ MORE:पासपोर्ट बनवाने का ये है सबसे आसान तरीका, मंत्री ने भी कहा- इससे सरल तरीका दूसरा नहीं..


उल्लेखनीय है कि रेत खदानों की संख्या 61 है। वर्तमान में परसुली, सारंगपुरी, परखंदा, अरौद, सिरसिदा, दरगहन, दोनर, बोरसी, सरगी, डाभा, नवीन जोरातराई, हरदी, चदसुर और अमलीडीह की खदान से रेत का उत्खनन हो रहा है। खनिज विभाग के सूत्रों की माने तो शासन ने हाइवा वाहनों का लोडिंग निर्धारित कर रखा है। 10 चक्का वाले हाइवा वाहन में १२ घन मीटर तक रेत की लोडिंग कर सप्लाई कर सकते हैं, लेकिन जिले में इसकी अनदेखी की जा रही है। पिटपास में वाहन में रेत की मात्रा में अंकित करना है, ताकि चेकिंग के दौरान परेशानी न हो।

READ MORE:ट्रेन का एसी ठीक नहीं हुआ, जवानों ने इंजीनियर को बनाया बंधक

लेकिन रेत खदानों में जारी पिटपास में मात्रा नहीं लिखा जा रहा है। इस कारण हाइवा चालक 20 से 25 घन मीटर तक रेत ढो रहे हैं।

पड़ रहा असर

हाइवा वाहनों में क्षमता से अधिक रेत ढोने से इसका असर सडक़ों पर भी पड़ रहा है। धमतरी से गुंडरदेही मार्ग को बने करीब पंाच साल हुआ है। इस मार्ग में सबसे अधिक ओवरलोडिंग हाइवा चलती है, जिसके कारण सडक़ अब पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। कोलियारी-देवपुर सडक़ में तो जगह-जगह गडढे उभर आए हैं।

रेत खदानों की लगातार मानिटरिंग की जा रही है। अब तक किसी ने ओवरलोडिंग रेत की सप्लाई होने की शिकायत नहीं की है।

हेमंत नायडू, अधिकारी खनिज विभाग

READ MORE:अब तीर्थ यात्रियों का बीमा कराने की योजना