
शराब के नशे में महिला के साथ करने लगा ये गंदी हरकत, मना करने पर उतार दिया मौत के घाट
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक महिला की मौत की पुलिस ने गुथी सुलझा ली है। पुलिस आरोपी के खिलाफ धरा 302, 376 , 201 भादिव का अपराध घटित करने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना खोलपारा घटुआ का है जहां दिनांक 28.07.2018 को मृतिका अनुसुईया बाई दान के मकान में ही शव बरामद हुआ था। घटना स्थल पर काले रंग का पर्स, इंटेक्स कंपनी का टुटा हुआ फोन जिसमे सिम और बैटरी नहीं थी , प्लाटिक की बोतल और दो नाग स्टील का गिलास जिसमे से शराब की बदबू आ रही थी। इत्यादि चीजे संदिग्घ हालत में मिलने से मृतिका की की मृत्यु संदेहस्पद प्रतीत हुई।
पुलिस घटना स्थल का निरिक्षण व शव का पंचनामा कर करवाई शुरू की। पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट के आधार पर मृतिका के हत्या होने के संबंध में थाना सिहावा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धरा 302 भादिव पंजीबद्ध विवेचना किया गया। पुलिस की जांच के दौरान संदेही कविलास कुंजाम पिता स्व. बाबू लाल कुंजाम (32) से पूछताछ की गई। पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया की घटना वाले दिन मृतिका के घर में उसके साथ शराब पीकर गलत नियत रखते हुए उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मृतिका के मना करने और चिल्लाने पर पर उसका मुंह व नाक को चादर से दबा दिया।काफी देर तक दबाए रखने से महिला की दम घुटने से मौत हो गई। महिला की हत्या करने के बाद उसके पर्स से दो हजार रुपए निकलकर घटना स्थल पर ही फेंक दिया और मोबाइल से सिम कार्ड व बैटरी निकालकर तोड़कर फेंक दिया।मोबाइल को तोड़ कर शव के पास ही फेंक दिया।
आरोपी मृतिका के पर्स से दो हजार रुपए में से 1650 रुपए खाने पिने में खर्च कर दिया, शेष 350 रुपए पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ के खिलाफ धारा 302, 376 , 201 भादिव का अपराध घटित करने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Published on:
3 Aug 2018, 5:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.